जमशेदपुर एमटीएमएच हॉस्पिटल में कैनकेयर ने मनाया क्रिसमस और नया साल जमशेदपुर: एमटीएमएच हॉस्पिटल में कैंसर के मरीजों के साथ कैनकेयर की टीम ने क्रिसमस और नया साल मनाया। कैनकेयर की टीम पिछले 25 वर्षों से एमटीएमएच में निःशुल्क कैंसर के मरीजों की हर तरह से मदद करती है। सिस्टर फ्लेवियन और रमेश सिंह जी के द्वारा कैनकेयर संस्था 25 वर्ष पहले बनी थी। कैनकेयर ने मरीजों के बीच लगभग 200 पैकेट वितरण किए, जिसमें मिठाई,फल और मरीजों के जरूरत की कुछ चीजे थी। कैनकेयर की टीम एमटीएमएस के पूरे स्टाफ का भी हौसला अफजाई करते हुए उनके…
Author: Nizam Khan
बारीडीह बस्ती स्थित भोजपुर काॅलोनी में नाली का चैम्बर और नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसका गंदा पानी आॅवर फ्लो करके लोगों के घरों पर प्रवेश कर जा रहा है जिसके कारण लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह द्वारा जमशेदपुर अक्षेस से इसकी शीघ्र सफाई करवाने का अनुरोध किया था परंतु इसपर त्वरित कारवाई नहीं हुई। कई बार अनुरोध करने के बाद सफाई सुपरवाइजर द्वारा इसका सर्वे तो किया गया परंतु इसकी सफाई करने पर पहल नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय…
*दोस्तों नमस्कार!* *जिस तरह से आप लोगों का लगातार प्यार व सपोर्ट मिलते जा रहा है इससे कहीं ना कहीं मेरा भी कर्तव्य है कि समाज के लिए कुछ किया जाए!तो आने वाले नए साल में कुछ नया करने का मन में इच्छा जगी है| तो बता दूं वर्ष 2023 के प्रथम सप्ताह से जामताड़ा जिला के पंचायतों के मुखियाओं के कार्यों का जंताओं से बात कर लिया जाएगा जायजा! मुखियाओं के कार्यों का जनता करेगी खुद फैसला! मुखियाओं से मेरी कोई दुश्मनी नहीं सब मेरे भैया/ दीदी है |लेकिन सकारात्मक आलोचना करना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का जिम्मेदारी व…
कुंडहित प्रखंड के कृषि तकनिक सूचना केंद्र में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अथिति के रूप में माननीय प्रमुख श्री रामकिशोर मुर्मु एवम जिला परिषद सदस्य श्रीमती रीना मंडल उस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रमुख के द्वारा किसानों को आधुनिक खेती अपनाने कि सलाह दी गई। वही माननीय जिला परिषद सदस्या श्रीमती रीना मंडल के द्वारा किसानों को व्यावसायिक खेती करने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीटीएम सुजीत कु सिंह ने रबी कार्मशाला की उपयोगिता एवम किसानों को रबी मौसम में फसलों की देख भाल कैसे करे इस…
बराकर नदी स्थित बीरगाँव-श्यामपुर नदी घाट में बिना लाईव जैकेट एवं अन्य सुरक्षा बचाव संसाधनों के नाव परिचालन पर रोक लगाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा ने संबंधित बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी से पत्राचार कर दिया निर्देश बिना लाइफ जैकेट के नाव परिचालन मिलने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया गया निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री संजय पांडेय ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से यह सूचना प्राप्त हो रहा है कि बराकर नदी स्थित बीरगॉव श्यामपुर नदी घाट में बिना लाईव जैकेट के नाव परिचालन किया जा रहा है, जिससे की कभी भी दुर्घटना होने की संभावना से इंकार…
उपायुक्त के निर्देश अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन के मार्गदर्शन में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ज़िला सड़क सुरक्षा समिति के टीम द्वारा आज ओम शांति पेट्रोल पम्प में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मी सहित आमजनों को यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा 4 या उससे अधिक पहिया के वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। साथ ही ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, ट्रैफिक…
क्या आप नए साल में पिकनिक मनाने के लिए जाना चाहते हैं लाधना डैम तो आपके लिए प्रशासन द्वारा दिए गए हैं कई आवश्यक दिशा-निर्देश के विषय में आपको जानना बेहद जरूरी हैं……. लाधना पर्यटन स्थल पर वर्तमान में किसी प्रकार की समिति गठित नहीं रहने के फलस्वरूप साफ सफाई आदि का कार्य हेतु अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री संजय पांडेय द्वारा कार्यहित में शुल्क का निर्धारण करने हेतु संबंधित मुखिया एवं पंचायत समिति को प्राधिकृत किया आगामी 31 जनवरी 2023 तक पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों को देना होगा पार्किंग, खाना बनाने आदि का शुल्क लाधना पर्यटन स्थल अवस्थित…
गुरु नानक विद्यालय में वीर साहिबजादा दिवस मनाया गया जमशेदपुर। गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची में खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी के चारों बेटों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस का आयोजन हुआ और प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया कि वे इसका नामकरण वीर साहिबजादा दिवस कर दें। विद्यार्थियों ने वीर रस की कविता, गीत एवं भाषणों के द्वारा शहादत पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि वे निज धर्म, संस्कृति, परंपरा, विरासत , इतिहास का सम्मान करें और उस पर गर्व करें परंतु अभिमान नहीं करें। वे स्वाभिमानी बनें…
नर सेवा नारायण सेवा : काले हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण हुआ प्रारंभ । काले ने जरुरतमंद बुजुर्गों में कंबल सेवा करके लिया आशीर्वाद ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हरहर महादेव सेवा संघ की ओर से निरंतर 20वें वर्ष का कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर के बाराद्वारी स्थित सुभाष आश्रम, सर्वोदय आश्रम, राजेन्द्र आश्रम, सरदार पटेल आश्रम, कस्तूरबा आश्रम (ए), कस्तूरबा आश्रम (बी), विवेकानंद आश्रम , शास्त्री आश्रम, प्रेम आश्रम, भुइंयाडीह के बाबूडीह बस्ती, ब्राह्मण टोला, लालभट्टा, छायानगर, कल्याण नगर, भुइंयानगर, भालूबासा के हरिजन बस्ती में…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सड़कों के निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की किया जांच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद दाईगुटू रोड,कुल्ली रोड ,करीम सिटी कॉलेज सड़क सहित मानगो क्षेत्रों के बहुत सारे सड़कों के निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच किया,कार्य कर रहे संवेदक और विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखें और तय समय सीमा पर कार्य खत्म करें.निरीक्षण के बाद मंत्री जी ने कहा है कि क्षेत्र में विकास हो रहा है और विकास की गुणवत्ता बढ़िया हो…
