29 मई को दुमका में गेंजर सेटेलमेंट के खिलाफ ग्रामप्रधानों देंगे धरना लखींद्र मंंडल संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन मसलिया में शुक्रवार को ग्रामप्रधान मांझी संगठन के लोगों ने एक विशेष बैठक संघ के अध्यक्ष हरिनारायण पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मसलिया प्रखंड के अधिकांश मौजा के ग्रामप्रधान, नायकी, गुड़ेत, जगमांझी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए। ततपश्चात श्री पंडित ने कहा कि गेंजर सेटेलमेंट के अनुरूप जमीन के प्रधानीजोत पर ग्रामप्रधान का नाम दर्ज नहीं रहने, साबिक जमाबंदी नंबर एवं साबित रकबा में नाम नहीं रहने जैसे आदि मुद्दा को लेकर विचार विमर्श…
Author: Nizam Khan
व्यवहार न्यायालय परिसर, जामताड़ा में कल दिनांक 13.05.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर सुलहनीय वादों का होगा निष्पादन माननीय नालसा के निर्देशानुसार एवं झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के व्यवहार न्यायालय परिसर, जामताड़ा में कल दिनांक 13.05.2023 शनिवार को प्रातः 09:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निम्न वादों का निष्पादन किया जायेगा। इसके अलावे बैंक ऋण से संबंधित मामले, बिजली से संबंधित मामले, रेलवे से संबंधित मामले, मोटर एक्सिडेन्ट से संबंधित मामले,…
जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के 20वें समर कैम्प का एग्रिको में हुआ आगाज, 18 दिवसीय समर कैंप का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ, 28 मई को होगा कैम्प का विधिवत समापन जमशेदपुर। जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से 20वें समर कैंप का गुरुवार को एग्रिको मैदान में शुभारंभ हुआ। समर कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाई आनंद राव, अध्यक्ष जेपी सिंह एवं भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता के छवि चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कैम्प…
जमशेदपुर, 11 मई। रेड क्रॉस की गतिविधि में इस माह पीएसपीएल कम्पनी के सहयोग से स्व. हरि प्रसाद गिरधारी लाल जैन की स्मृति में 365 नेत्र ऑपरेशऩ की परियोजना शुरु की जायेगी, जिसमें प्रत्येक दिन कम्पनी के सहयोग से एक नेत्र रोगी के ऑपरेशन का लक्ष्य लेकर चला जायेगा। बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में 16 मई को इस अभियान की शुरुआत की जायेगी, नेत्र रोगियों का परीक्षण नेत्र चिकित्सक डॉ. जे. एस. बेदी एवं डॉ. बी. पी. सिंह करेंगे तथा ऑपरेशन के लिए नेत्र रोगियों के चयन की शुरुआत की जायेगी। ऑपरेशन योग्य नेत्र रोगियों को ऑपरेशन एवं लेंस…
सीपीआई के द्वारा जन जागरण जत्था निकाला गया। दिनांक: 9/5/2023 संतोष कुमार नाला/जामताड़ा। आज तृतीय दिन भी सीपीआई के द्वारा पालाजोरी पंचायत में जागरण जत्था निकाला गया।आज जागरण जत्था बूड़ारडीह गांव से शुरू होकर ग्राम–तुलसीचोक,सालुका, अम्बा पंचायत का रामपुर,हरनंदपुर,अम्बा,चंद्रबाद, सटकी,सालदोहा,सियारसुली, बनकटी आदि गांव में जत्था लेकर पहुंचे।जत्था के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए ई सभिबको जागरूक भी किया गया।सभी महिला एवं पुरुषो का कहना है की पीने के पानी का अभाव है,लोगो के हाथ मे काम नही है, एवं बिभिन्न सारी समस्याओं को गांव मे सुना गया एवं जत्था के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का जन विरोधी…
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कुलडंगाल गांव में निकाली गई कलश यात्रा दिनांक: 9/5/2023 संतोष कुमार नाला/ जामताड़ा। आज भव्य कलश यात्रा के साथ नाला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुलडंगाल गांव स्थित पुराना ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ साथ ही कुलडंगाल गांव में भागवत कथा के साथ दो दिवसीय कीर्तन अनुष्ठान का भी प्रारंभ किया गया जो को पश्चिम बंगाल के बिरभूम के विख्यात कीर्तनिया धनंजय वैराग्य के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा ।इस अनुष्ठान का मुख्य आयोजक स्वर्गीय यादव झा एवं श्रीमती उर्मिला झा के कनिष्ठ पुत्र राजा झा एवं पत्नी मामोनी झा…
डिग्री महाविद्यालय नाला में कबीगुरु रविंद्र नाथ टैगोर का जयंती मनाया गया। दिनांक: 9/5/2023 संतोष कुमार नाला/जामताड़ा। आज रविंद्र नाथ जयंती के अवसर पर नाला प्रखंड के डिग्री महाविद्यालय नाला में कबीगुरू रविंद्र नाथ टैगोर जी का जयंती मनाया गया।डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गुणमय दास ने विधिवत रूप से विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर जी के फोटो में फूलों का हार चढ़ा कर एवं पुष्पांजलि देके दीप प्रज्वलित कर इस कार्य का शुभारंभ किया एवं बाद में बारी-बारी से सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं टैगोर जी के फोटो पर फूलों का हार चढ़ाया एवं पुष्पांजलि दिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए…
बजरंग दल को बैन करने को लेकर कही गई बात के विरोध में नाला बजरंग दल ने बैठक किया संतोष कुमार नाला/ जामताड़ा। दिनांक: 9/5/2023 नाला बजरंगबली चौक के सामने स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल बैन करने को लेकर कहे जाने वाली बात के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रखंड सहसंयोजक संतोष सिंह ने किया।कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस तरह चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने को लेकर कहा गया है तथा जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के द्वारा बजरंग दल के लिए दिए गए कटु बयान के विरोध में आज…
झारखंड जल छाजन योजना (JJY) एवं PMKSY-WDC-2.0 योजना का तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में संपन्न। आज दिनांक 11 मई 2023 को समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड जल छाजन योजना(JJY) एवं PMKSY-WDC-2.0 योजना का तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में बैठक किया गया। उपायुक्त के द्वारा झारखंड जल छाजन योजना अंतर्गत जिले के लिए वार्षिक कार्य योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों को…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने के लिए किया अपील छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता – उपायुक्त पक्षियों के लिए घड़े या पुराने बर्तनों में छत, बगीचे आदि स्थानों में पानी जरूरी रखें बढ़ते तापमान एवं गर्मी के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने के लिए अपील किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर…
