Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के 20वें समर कैम्प का एग्रिको में हुआ आगाज, 18 दिवसीय समर कैंप का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ, 28 मई को होगा कैम्प का विधिवत समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के 20वें समर कैम्प का एग्रिको में हुआ आगाज, 18 दिवसीय समर कैंप का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ, 28 मई को होगा कैम्प का विधिवत समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के 20वें समर कैम्प का एग्रिको में हुआ आगाज, 18 दिवसीय समर कैंप का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ, 28 मई को होगा कैम्प का विधिवत समापन

    जमशेदपुर। जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से 20वें समर कैंप का गुरुवार को एग्रिको मैदान में शुभारंभ हुआ। समर कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में वाई आनंद राव, अध्यक्ष जेपी सिंह एवं भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता के छवि चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कैम्प का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। कुल 18 दिनों के इस समर कैंप में 300 से अधिक बच्चे भाग लेंगे। कैम्प की गतिविधि प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी। 28 मई को मनोरंजक कार्यक्रम के साथ कैम्प का समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में भूपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने काफी मेहनत की, जिसकी झलक समर कैंप में देखने को मिली।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समर कैम्प में बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। अलग-अलग विशेषता वाले बच्चे ऐसे आोयजनों से अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ा सकते है। श्री दास ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल खेलना भी जरूरी है। आज बच्चे पढ़ाई और कंप्यूटर युग के तकनीकी दौर में मैदानी खेलों से दूर होते जा रहे हैं। गर्मियों की छुट्टी में प्रतिभाशाली बच्चों को तराशने के लिए जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन का समर कैंप का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने लगातार 20 वर्षों से ऐसे कार्यक्रम के सफ़लतापूर्वक आयोजन करने के लिए आयोजकों की प्रशंसा की।

    कैम्प में भूपेंद्र सिंह, जेपी सिंह, रंबाबू तिवारी ,बाला दूबे , पप्पू,सुनील आहूजा,समीर घोष, छोटेलाल मुखी, अरुण कुमार, अनिल पांडे, प्रेम, विशाल, रवि कुमार, बबलू, चंदर, अजय, देव प्रकाश, दिनेश जयशंकर अजय ,रमेश अग्रवाल, जीवन लाल, रवि, नरेश, सुशील श्रीवास्तव एवं माहिल सदस्यों में अनुष्का, पायल, आरती,ऋतु एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस की गतिविधि में इस माह पीएसपीएल कम्पनी के सहयोग से …..
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.