परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में बाढ़ जैसे हालात, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत शिविर लगाकर किया भोजन का इंतजाम, कुणाल ने कहा- जारी रहेगी सेवा जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह अंतर्गत मखदुमपुर क्षेत्र की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रेलवे के मुख्य नाला जाम होने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। क्षेत्र में जलस्तर बढ़ जाने से पचास से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। जिससे मखदुमपुर क्षेत्र के महतो पाड़ा…
Author: Nizam Khan
नामधारी की आत्मकथा एक सिख नेता की दास्तान का लोकार्पण बुधवार को मोतीलाल नेहरू सभागार में खुलेंगे जीवन के अनछुए पहलु लीज और मंत्री पद इस्तीफा प्रकरण का उल्लेख जमशेदपुर। पंद्रहवीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर एवं बिहार के पूर्व मंत्री तथा झारखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष सरदार इंदर सिंह नामधारी की आत्मकथा “एक सिख नेता की दास्तान” का लोकार्पण झारखंड की पावन धरती एवं देश की आर्थिक संप्रभुता की पहचान जमशेदपुर के स्वर्गीय मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में बुधवार 5 जुलाई शाम चार बजे होगा। इसका लोकार्पण देश के राजनीतिक समीक्षक एवं चिंतक तथा राज्यसभा के माननीय सांसद…
मनिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बारीडीह बस्ती के मुख्य सड़क बनने में देरी से लोग परेशान: बब्लू झा बारीडीह बस्ती क्षेत्र में नवनिर्मित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के मुख्य द्वार से जाती मुख्य सड़क, विगत कई वर्षों से आधी बंद हैं एवं आधे सड़क से ही दोनों तरफ (आने-जाने) की ट्रैफिक का संचालन होता हैं। इस संबंध में स्थानीय युवा समाजसेवी सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री बब्लू झा ने और जानकारी देते हुए बताया कि संबधित सड़क की प्रस्तावित लंबाई महज 300 मीटर हैं और यह घोर आश्चर्य का विषय हैं कि जिस जुस्को की क्षमता रातों रात कई…
राज्य स्तरीय फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा के द्वारा लिए गए कड़ी निर्णय के अनुसार वर्तमान गठबंधन सरकार के विरुद्ध 25000 डीलरों आक्रोशित होकर चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की। जिसमें अनुकंपा के संबंधित नियमो में संशोधन, बकाया कमीशन भुगतान ना होने ,कमीशन में वृद्धि नहीं करने एवं अन्य कई समस्याओं को लेकर की गई है । इस संबंध में जामताड़ा जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवम मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देव कुमार साव ने संयुक्त रूप से बताया की झारखंड सरकार को राज्य…
जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने आकाश हो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम जम्बो सिंह भूमिज उर्फ मझला, समीर गोप उर्फ ट्रिपल और मंगला पात्रो बताया जा रहा है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा सीमेंट का ईट, एक चापड़ और खून लगा कपड़ा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक की मां श्रीमती हो द्वारा कदमा थाने में मामला दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रांतर्गत बड़े नालियों की सफाई नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप एवं स्वच्छता निरीक्षक पी कुजूर के निगरानी में बिरसनगर जोन संख्या 3, बिरसानगर जोन संख्या 4 ,बिरसानगर जोन संख्या 8, बारीडीह शक्ति नगर, नामदा बस्ती नानक नगर, गुरुद्वारा साकची के पीछे की नालियों का सफाई कार्य करवाया गया। मानसून से पूर्व भी सभी बड़े नालियों की सफाई करवाई गई थी परंतु स्थानीय नागरिकों के द्वारा कचरा खुले नालियों में डालने के कारण पुनः जाम हो गया था। जिसके कारण भारी बारिश से जल जमाव की शिकायत प्राप्त हुई। जिसपर संज्ञान लेते हुए विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने…
लोयोला स्कूल सीनियर्स का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न जमशेदपुर। शहर के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल सीनियर सेक्शन का वार्षिक पुरस्कार समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस ने कई दृष्टांतो को रखा तथा मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य के हर क्षेत्र में सफलता की कामना की। आईएससी लोयोला अवार्ड माधव वार्ष्णेय, आईसीएसई अवार्ड वेदांत सारस्वत एवं उज्जवल आदित्य के साथ ही क्लास छठी की दिव्याणी घोष, सातवीं की आरुषि मालाकार, दसवीं की सादिया जरीन, राघव अग्रवाल, तुब्बा जन्नत, सात्यकि सरकार, दिव्यांशी, अक्षत रॉय, स्पोर्ट्स में शीर्ष आदित्य कच्छप, बेस्ट एथलीट अवार्ड सौम्य दीप बास्की, आईसीएसई कंप्यूटर में अंकिता डे…
राज्य स्तरीय फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा के द्वारा लिए गए कड़ी निर्णय के अनुसार वर्तमान गठबंधन सरकार के विरुद्ध 25000 डीलरों आक्रोशित होकर चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की। जिसमें अनुकंपा के संबंधित नियमो में संशोधन, बकाया कमीशन भुगतान ना होने ,कमीशन में वृद्धि नहीं करने एवं अन्य कई समस्याओं को लेकर की गई है । इस संबंध में जामताड़ा जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवम मीडिया प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देव कुमार साव ने संयुक्त रूप से बताया की झारखंड सरकार को राज्य…
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत बरन महतो आज जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यगण और ट्रक ऑनर्स से मुलाकात कर मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्षों की उपलब्धियों को बताते हुए ट्रांसपोर्ट के छेत्र में किए गए कार्यों को बताया साथ ही जमशेदपुर के आस पास केंद्र सरकार द्वारा बनाने वाली सकड़ों के बारे में जानकारी दी। साथी सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि जल्द ही धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनेगा। साथ ही एसोसिएशन के लोगों ने सड़क और अपनी अन्य समस्याओं…
भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को, जुटेंगे पूरे कोल्हान के प्रमुख नेता व कार्यकर्तागण, बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय का मिलेगा मार्गदर्शन, बैठक को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मुख्य सभागार में सुनिश्चित की गई है। पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र से प्रमुख नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक…
