Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में बाढ़ जैसे हालात, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत शिविर लगाकर किया भोजन का इंतजाम, कुणाल ने कहा- जारी रहेगी सेवा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में बाढ़ जैसे हालात, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत शिविर लगाकर किया भोजन का इंतजाम, कुणाल ने कहा- जारी रहेगी सेवा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर में बाढ़ जैसे हालात, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत शिविर लगाकर किया भोजन का इंतजाम, कुणाल ने कहा- जारी रहेगी सेवा

    जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह अंतर्गत मखदुमपुर क्षेत्र की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रेलवे के मुख्य नाला जाम होने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। क्षेत्र में जलस्तर बढ़ जाने से पचास से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। जिससे मखदुमपुर क्षेत्र के महतो पाड़ा व अन्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी है। रविवार को शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मखदुमपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बात कर उनकी समस्याओं एवं बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा लिया। इस दौरान संस्था की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र महतो पाड़ा में राहत शिविर लगाकर तैयार भोजन का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संस्था के सदस्यों के संग स्वयं लोगों को भोजन कराया।

    वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से फोन पर बात की और उन्हें बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों से अवगत कराया। कुणाल ने विभाग के सचिव से सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए संस्था की ओर से भोजन की व्यवस्था आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।

    मौके पर समाजसेवी बिमल बैठा, आकाश श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, निधि केडिया, सुमित श्रीवास्तव, सन्नी सिन्हा, सतप्रित सिंह, धवल सेठ, के सूर्या राव, पूर्णेंदु आचार्य, जीतू कुमार समेत संस्था के अन्य सदस्यगण एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनामधारी की आत्मकथा एक सिख नेता की दास्तान का लोकार्पण बुधवार को
    Next Article मानगो के गुडरूबासा न्यु कॉलोनी में बांस के खंभे में दौड़े हैं बिजली के तार

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.