भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में समाहरणालय प्रागंण में 2 मिनट का किया गया मौन धारण *आज दिनांक 30.01.2024 को शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय के प्रांगण में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री नाथू सिंह मीना, उप विकास आयुक्त महोदया,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो , उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्री धीरज कुमार ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव ,कार्यपालक दंडाधिकारी ,गोड्डा श्री मनोज कुमार सहित अन्य…
Author: Nizam Khan
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग सामाजिक कुरीति निवारण योजना के अंतर्गत स्थानीय नगर भवन गोड्डा में आयोजित किया गया सामूहिक विवाह कार्यक्रम *आज दिनांक 30.01.2024 को स्थानीय नगर भवन गोड्डा में समाज में फैले कुरीतियों के समापन तथा अच्छी प्रथाओं को प्रोत्साहन हेतु राज्य योजनान्तर्गत सामाजिक कुरीति निवारण के तहत सामुहिक विवाह का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला उपविकास आयुक्त महोदया ,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो ,समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा श्रीमती श्रीमती जेसी विनीता केरकेट्टा, जिला खेल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री प्राण महतो ,प्रशिक्षु उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री अविनव कुमार , डिसीपीओ श्री रितेश कुमार…
आज दिनांक 30.01.2024 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त महोदय ,गोड्डा श्री जिशान कमर के द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई की हम अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग का निदान करना आसान है, और इसका ईलाज संभव है। हम कुष्ठ रोग के सभी मामलों को यथाशीघ्र खोजने के लिए सभी प्रयास करेंगे और हम जिले में उपलब्ध सभी संभावित संसाधनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, हम कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं करेंगे और दूसरों…
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में स्थानीय अटल मोहल्ला क्लिनिक वार्ड नंबर 05 में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिए गए कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने की शपथ ली। *कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ0 दत्ता ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति पूरी तरह स्नेह एवं सेवा की भावना रखते थे। बताया कि पूरे क्षेत्र में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक तक…
गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पोड़ैयाहाट में हो रहा है आंखों का निशुल्क इलाज पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन में आंखों के सफल इलाज हेतु समीपवर्ती राज्यों के लोग भी शिविर में पहुंच रहे हैं।आंखों के समस्याओं से हो रहे हैं लाभान्वित। *इम्पैक्ट इण्डिया फाउंडेशन द्वारा लाइफ लाइन प्रोजेक्ट के तहत् बिड़ला फाउंडेशन, भारतीय रेल एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में झारखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन गोड्डा के सहयोग से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधा से लैस “लाइफ लाइन एक्सप्रेस” ट्रेन के अंदर चल रहा है। 27 जनवरी से 15 फरवरी…
कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द नियमानुसार तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया।जनता दरबार में मुख्य रूप से अबूआ आवास,राशनकार्ड,मुआवजा,जमीन विवाद, मुआवजा, चापाकल अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। *इसी क्रम में उपस्थित लोगों से उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन…
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि व ‘विकसित भारत अभियान के मौके पर यह घोषणा करते है कि हम अपने जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने मे कोई कसर नही छोड़ेंगे के शपथ के साथ आज दिनांक 30 जनवरी 2024 को जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ भारती मिंज़ एवं सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने स्पर्श कुष्ठ जारूकता अभियान 2024 का शुभारंभ बापू कि प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए किये जो दिनांक 13 फरवरी 2024 तक चलेगा। जिसमे हर गांव मे जनसभा कर कुष्ठ रोग के बारे मे व्यापक प्रचार प्रसार एवं इसके बारे मे…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर करनडीह में स्वच्छता सह ट्रैफिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. ग्राम पंचायत दक्षिण करनडीह द्वारा आयोजित इस रैली में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी. इस दौरान महिलाओं ने करनडीह दक्षिण पंचायत भवन से लेकर प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली और जगह-जगह सफाई अभियान भी चलाया. दुकानदारों से अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की गई, साथ ही कचड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया. कई स्थानों को नो पार्किंग जोन के रूप में भी चिन्हित किया गया और टेंपो व बस चालकों को उक्त स्थान पर…
संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन सभी संयुक्त मोर्चा के द्वारा साकची गोल चक्कर पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया 30 जनवरी को पूरे देश भर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहादत दिवस मनाया जा रहा है इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा,केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन सभी संयुक्त रूप से एक मंच पर आकर साकची गोल चक्कर में महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, जानकारी देते हुए यूनियन अध्यक्ष अंबुज ठाकुर ने कहा कि भारतवर्ष…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर बापू वाटिका, मोरहाबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आज पुण्यतिथि है। आज हम सभी लोग यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्हें विनम्र…
