अयोध्या दर्शन कर लौटा श्रद्धालुओं का दल, सनातन उत्सव समिति ने किया भव्य स्वागत धर्मनगरी अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर एवं स्थापित नवीन विग्रह के दर्शन के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, कारसेवकों एवं रामभक्तों को रामलला के दर्शन करवाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा खास रेलगाड़ी चलाई जा रही है. जमशेदपुर के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व कारसेवकों ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और जमशेदपुर शहर के लोगों के खुशहाली की कामना की. दर्शनार्थियों का जत्था जमशेदपुर लौटने पर सोमवार देर रात्रि सनातन उत्सव समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत…
Author: Nizam Khan
नव नियुक्त सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन JSSC CGL प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द शिनाख्त कर गिरफ्तारी का आदेश ============= *रांची* झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार द्वारा पुनः एसआईटी का गठन किया गया है। इस कार्य हेतु संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची स्पेशल टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे। एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इससे संबंधित आदेश वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा जारी कर दिया गया। मालूम हो कि झारखण्ड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता…
चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के निवासी श्रीमती विमला प्रसाद को भाजपा नगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया श्रीमती विमला प्रसाद को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती मालती गिलवा एवं भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती बोईपाई ने गुलदस्ता देकर सम्मानित की जहां भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी उपस्थित थे विमल प्रसाद का नगर क्षेत्र में महिलाओं के बीच काफी पकड़ है शहर में महिलाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय है उनके भाजपा में जुड़ने से और महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा में महिलाओं की शक्ति निश्चय ही बढ़ेगी भाजपा के नगर महिला…
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में छुटे हुए जरूरतमंदों के बीच काली मंदिर परिसर में निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में बहुत जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाई थी। छुटे हुए जरूरतमंदों की सूची बनाकर कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी श्री राम सिंह, अरविंद पांडे ने संयुक्त रूप से बारी-बारी से लोगों के बीच कंबल वितरण किए। कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और पंचायत प्रतिनिधियों को धन्यवाद भी दिए।
कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी पंचायत के बागडेहरी ग्राम की जल सहिया श्रीमती बुल्टी चौधुरी को जामताड़ा जिला से चयनित होकर विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस 2024 के उपलक्ष्य में भारत सरकार के द्वारा नई दिल्ली सम्मानित करते हुए प्रसस्ति पत्र दिया गया। बुल्टी चौधुरी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत इनके द्वारा सक्रिय कार्य करते हुए सभी कार्य को पूर्ण करना, ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, जल जांच करना, शौचालय का उपयोग पर सभी ग्रामीणों को जागरूक करना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य करवाना एवं जल जीवन मिशन के तहत हर…
आज दिनांक 05 फरवरी 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई *बैठक में आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड से बायोमेट्रिक अपडेट करने, स्कूली बच्चों का आधार निर्गत करने, छूटे हुए व्यक्तियों का आधार बनवाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।* *उपायुक्त ने जिले में जितने भी स्कूली बच्चे हैं जिसका आधार एनरोलमेंट नहीं हुआ है या छूट गए हैं, इन सभी का आधार कार्ड बनाने हेतु ऑपरेटर बहाल करते हुए ससमय आधार निर्गत करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने जिले के अनुसूचित जनजाति जातियों, पहाड़ियां…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न आज दिनांक 05.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) अध्यक्षता में उद्योग विभाग के अंर्तगत पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा उद्योग विभाग द्वारा जिले में क्रियान्वित योजनाओं के तहत पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ दोनो योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। *दिए गए लक्ष्य को जल्द पूर्ण करें – उपायुक्त* बैठक…
एक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. वैश्वीकृत दुनिया में सामाजिक और व्यावसायिक उत्तरदायित्व को सक्षम बनाने में नैतिकता के महत्व पर आधारित उक्त कॉन्फ्रेंस में देश के अलावा विदेशों के भी कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स और एक्सएलआरआइ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश व दुनिया के 78 से अधिक प्रतिष्ठानों के करीब 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. पहले दिन आधुनिक व्यवसाय में नैतिक अभ्यास, स्थिरता और वैश्विक जिम्मेदारी विषय पर चर्चा हुई.…
शक्ति वंदन अभियान की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को, प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यगण महिलाओं से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए करेंगे प्रोत्साहित जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को भाजपा…
द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ( नया नाम टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ) के द्वारा द टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के टाटा स्टील लिमिटेड में विलय होने के पश्चात टिनप्लेट डिविजन के लिये होने वाले ग्रेड रिवीजन की चार्टर ऑफ़ डिमांड यूनियन के द्वारा आज प्रबंधन को सौंप दी गई और साथ ही साथ प्रबंधन से यह आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द यूनियन एवं प्रबंधन की वार्ता शुरू की जाए एवं तय समय पर एक उचित ग्रेड रिवीजन का लाभ कर्मचारीयों को दिया जाय इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल,…
