Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

    एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. वैश्वीकृत दुनिया में सामाजिक और व्यावसायिक उत्तरदायित्व को सक्षम बनाने में नैतिकता के महत्व पर आधारित उक्त कॉन्फ्रेंस में देश के अलावा विदेशों के भी कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स और एक्सएलआरआइ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश व दुनिया के 78 से अधिक प्रतिष्ठानों के करीब 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. पहले दिन आधुनिक व्यवसाय में नैतिक अभ्यास, स्थिरता और वैश्विक जिम्मेदारी विषय पर चर्चा हुई. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं निदेशक अमित राज सिन्हा ने सभी को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी के लिए यह आवश्यक है कि वह पहले अपने लक्ष्य को निर्धारित करे, उस लक्ष्य को हासिल करने में ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जिससे देश व समाज का किसी भी प्रकार से नुकसान हो. साथ ही उन्होंने अपने लक्ष्य की प्राप्ति में नैतिकता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करने का आह्वान किया. वहीं, इस सम्मेलन के दौरान ही टाटा स्टील की चीफ एथिक्स ऑफिसर सोनी सिन्हा
    भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थी. इस दौरान उन्होंने टाटा स्टील में होने वाले कई एथिकल प्रैक्टिस की जानकारी दी. उन्होंने फ्यूचर लीडर को पर्सनल के साथ ही प्रोफेशनल जीवन में भी किसी प्रकार का कोई नॉन एथिकल कार्य नहीं करने का आह्वान किया. उन्होंने जेआरडी टाटा को कोट करते हुए कहा कि जेआरडी टाटा कहते हैं कि “ भौतिक दृष्ट से कोई भी सफलता या उपलब्धि तब तक सार्थक नही हो सकती है जब तक वह देश और उसके लोगों की जरूरतों या हितों की पूर्ति नहीं करता. इस दौरान उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में लांग टर्म सस्टेनेबलिटी के लिए एथिक्स को सबसे मूल कारक बताया. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर जॉर्ज सेबेस्टियन के साथ ही जमशेदपुर जेसुइट के प्रोवेंशियल जेरी कुटिना, एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो, डीन एडमिन डोनाल्ड डिसिल्वा ने भी सभी को इस प्रकार के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की उपयोगिता से संबंधित बातें बताई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशक्ति वंदन अभियान की सफलता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की कार्यशाला 10 फरवरी को..
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.