Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा अध्यक्षता में उद्योग विभाग पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    आज दिनांक 05.02.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) अध्यक्षता में उद्योग विभाग के अंर्तगत पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा उद्योग विभाग द्वारा जिले में क्रियान्वित योजनाओं के तहत पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ दोनो योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया।

    *दिए गए लक्ष्य को जल्द पूर्ण करें – उपायुक्त*

    बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के लिए निर्धारित भौतिक लक्ष्य 175 और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के लिए निर्धारित भौतिक लक्ष्य 50 है। जिसमें पीएमईजीपी में निर्धारित लक्ष्य 175 के विरुद्ध 276 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए गए हैं एवं 68 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृत किया गया है। वहीं 153 आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है। इसके अलावा पीएमएफएमई में निर्धारित लक्ष्य 50 के विरुद्ध 178 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमे से 30 स्वीकृत किए गए हैं एवं 96 अस्वीकृत किया गया है। उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप आवेदनों का सृजन एवं स्वीकृति के लिए संबंधित पदाधिकारी, एलडीएम एवं बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया गया।

    *समाज मजबूत होगा तभी बैंक भी मजबूत होंगे – उपायुक्त*

    उपायुक्त ने बैंक के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी इस समाज के हिस्सा हैं, गरीब गुरबा लोगों की मदद करिए, उन्हें योजनाओं का लाभ दीजिए ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जब समाज मजबूत होंगे तो बैंक भी मजबूत होगा। इसे देखने की आवश्यकता है, आप लोग अपनी जिम्मेवारी को समझें।

    वहीं उन्होंने कहा कि सभी बैंकों को अलग अलग लक्ष्य दिए गए हैं, आप लोग लाभुकों के द्वारा प्रेषित आवेदनों को भलीभांति जांच करें एवं लक्ष्य के अनुरूप योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दें, ताकि वे उद्योग धंधा शुरू कर अपनी जीविकोपार्जन अच्छे से कर सके। उन्होंने कई बैंकों के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा काफी पीछे रहने एवं उदासीनता को देखते हुए बैंकों के प्रतिनिधि को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपनी जिम्मेवारी को समझकर इस कार्य को प्राथमिकता दें। योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ दें। साथ ही उन्होंने विभाग एवं बैंक को आपकी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र जामताड़ा श्री दास कुमार एक्का, ईओडीबी मैनेजर श्री प्रह्लाद कुमार, एलडीएम श्री राजेश कुमार, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में सामाजिक व व्यापारिक नैतिकता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.