आयकर विभाग ने टांगराईन स्कूल में किया पौधारोपण जमशेदपुर। आयकर विभाग जमशेदपुर की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन, पोटका में पौधारोपण किया गया। बाल संसद एवं इको क्लब के बच्चों ने टांगराईन स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया। इसके पहले आयकर विभाग, जमशेदपुर हेड क्वार्टर के आयकर अधिकारी विजय कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को 50 पौधा विभाग की ओर से सौंपा। इस अवसर पर मुख्य आयकर अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रीतम सिंह भी उपस्थित थे।
Author: Nizam Khan
काली शर्मा ने सपरिवार पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आर्शीवाद जमशेदपुर। सोनारी के डोबो में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने अपने परिवार के साथ अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। साथ ही स्वामी पंडित प्रदीप मिश्रा से आर्शीवाद लिया और झारखंड के विकास की प्रार्थना की। शिव महापुराण कथा दरबार में हाजरी लगायी और कथा का आनन्द लिया।
सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर टाटा जो औद्योगिक घराने के नाम से मशहूर है तथा टाटा जैसे बड़े उद्यमी स्थापित हैं। एमएसएमई का एक बड़ा सेक्टर भी आदित्यपुर में है और एमएसएमई एवं ऑटोमोबाइल सेक्टर में छोटे-बड़े उद्योगों को मिलाकर लगभग दो हजार उद्योग स्थापित हैं तथा यहाँ माइंस का भी बहुत बड़ा क्षेत्र है। इसलिए केंद्र सरकार ने यहां पर स्थित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए लगभग सौ करोड़ रुपये आवंटित भी किये…
शिवम शिल्प कला ने टांगराईन स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जमशेदपुर। स्वास्थ्य,कल्याण और कला को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध एनजीओ, शिवम शिल्प कला ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन, पोटका में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य बीमारियों के खिलाफ स्वास्थ्य और निवारक उपायों के महत्व के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह द्वारा स्वेटर, फल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक निशा सिंह ने बच्चों को योग…
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई एरोड्रम कमिटी(Aerodrome committee) एवं एरोड्रम एनवायरन्मेंट मैनेजमेंट कमिटी(Aerodrome Environment Management Committee) की बैठक, सुरक्षा व अन्य व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सोनारी एयरपोर्ट परिसर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एरोड्रम कमिटी (Aerodrome committee) एवं एरोड्रम एनवायरन्मेंट मैनेजमेंट कमिटी (Aerodrome Environment Management Committee) की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, एयरपोर्ट प्रबंधन के पदाधिकारी व कमिटी के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन…
सड़क सुरक्षा माह के तहत बाइक रैली का आयोजन सड़क सुरक्षा माह के तहत दिन मंगलवार के पूर्वाह्न 9:30 बजे सड़क सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में डीसी चौक दुमका से फूलो-झानो चौक (दुमका-पाकुड़, साहेबगंज मार्ग) तक हेलमेट के साथ एक बाइक रैली का आयोजन किया गया जो वापस डी सी चौक पर आकर सम्पन्न हुआ। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों यथा- मो0 मुस्ताक अली, अमरेन्द्र सुमन, मनोज कुमार घोष, नीलकंठ झा व अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र संगठन के श्यामदेव हेम्ब्रम के नेतृत्व में एस पी कालेज दुमका के विभिन्न…
उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने जनता दरबार मे आये लोगों से मुलाकात की एवं उनके समस्या से संबंधित आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निदेश दिया है इसी क्रम में घाट रासिकपुर,दुमका प्रखंड की रहने वाली परबीन बीबी ने उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया।आवेदन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि उनके पति वर्ष 2017 से बीमार रहते हैं।वर्तमान में हेल्थ सिटी दुमका में पति इलाजरत हैं एवं आईसीयू में भर्ती हैं।उन्हें किडनी संबंधी गंभीर बीमारी है।आर्थिक समस्या के कारण पति कस इलाज़ में कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने…
जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2024 का आयोजन आज दिनांक 06 फरवरी 2024 को किसान विद्यापीठ परिसर के प्रांगण में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे 0ii9द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वागत संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर के द्वारा कृषि, आत्मा, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, एवं संबंधित विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त के द्वारा विभागीय योजनाओं के कार्यान्यवन में तेजी लाते हुए किसानो के हित में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित किसानों को योजनाओं से लाभान्वित होने के…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय आयुष समिति की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 07.02.2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयुष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। *विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा* बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, प्रखंड आयुष कैंप, आयुष ग्राम कैंप, कारूणया योजना, मानव बल, आयुष प्रक्षेत्र के कार्यों, जिला संयुक्त औषधालय हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शहरी क्षेत्र में सरकारी भवन चिन्हित करने के अलावा वर्तमान में विभिन्न मदों में उपलब्ध राशि…
सुधांशु ओझा बुधवार को संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत पदभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा बुधवार को जिले के अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को पूरे विधि-विधान से पदभार ग्रहण कराएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम…
