राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा सहित प्रखंड कर्मियों ने दिया श्रद्धांजलि निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के नेतृत्व में प्रखंड कर्मियों के द्वारा महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।मौके पर बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने कहा महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और प्रेम को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलनों के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से हिलाकर रख दिया। उनकी अगुवाई में भारत को…
Author: Nijam Khan
पूंजी डूंगरी शमशान काली मंदिर गम्हरिया में सैल्यूट तिरंगा द्वारा निशुल्क नेत्र एवम दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के द्वारा पूंजी डूंगरी शमशान काली मंदिर गम्हरिया में चल रहे लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवम राम कथा में आज निशुल्क नेत्र जांच एवम दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमे यज्ञ में शामिल सैकड़ों भक्तो ने अपनी जांच कराई जहां आंख के लिए ए एस जी आई हॉस्पिटल की टीम रही वही दंत चिकित्सक के रूप में डॉ नेहा मंडल ने अपनी सेवा दी। श्री तिवारी ने बताया कि शिविर में लगातार…
गुटखा के नाम पर सादा पान मसाला की बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी “राज्य में गुटखा और नशे का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – डॉ. इरफान अंसारी “मैं खुद डॉक्टर हूं, मुझे पता है क्या सही और क्या गलत – राज्य में नशीले पदार्थों पर होगी सख्त कार्रवाई” “युवा हमारी ताकत हैं, उन्हें नशे की गिरफ्त में जाने नहीं देंगे” – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी “सिविल सर्जन और ड्रग इंस्पेक्टर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वरना होगी कार्रवाई” – मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ********************** रांची, झारखंड – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)…
राष्ट्र हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले भाजपा जुगसलाई मंडल द्वारा सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी, जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल महामंत्री पिंटू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अभियान में सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर दास, सह प्रभारी गुरजिंदर सिंह, पिंटू सैनी, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र चटर्जी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना),…
युवा जमशेदपुर की पहल पर रांची चाणक्य होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर को बेहतर और सशक्त बनाने पर मंथन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।वन स्टॉप सेंटरों को सशक्त और सुविधा युक्त बनाने को लेकर सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा ) की पहल पर क्रिया ,नई दिल्ली के सहयोग से होटल बी एन आर चाणक्य ,रांची में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन हुआ ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महुआ माजी और विशिष्ट अतिथि के रूप में ए डी जी एवं राज्य स्तरीय महिला कोषांग की प्रभारी सुमन गुप्ता के रूप में शामिल…
पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादी के दो नक्सलियों को किया ढेर *दो इंसास राईफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद* *डीजीपी ने चक्रधरपुर पहुंचकर ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और जवानों का बढ़ाया हौसला* राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र के बिलैता गाँव के पास जंगल पहाड़ी में सुरक्षा बलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में जोनल कमिटी सदस्य विनय गंझू उर्फ संजय गंझू चतरा जिला के सिमरिया थानाक्षेत्र का…
साकची पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को पिस्टल और गोलियों के साथ किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में पुलिस ने काशीडीह निवासी धर्मेंद्र यादव (35) को पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुछ दिन पहले काशीडीह में दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र यादव पर पिस्टल दिखाकर सम्राट सिंह को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने धर्मेंद्र यादव के घर की छत से पिस्टल और गोलियां बरामद की हैं। काशीडीह में हुई एक अन्य घटना में भोला…
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टायो आवासीय सेक्टर में फ्लैट गिरने की घटना के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक जमशेदपुर के डायरेक्टर्स बंगले में आयोजित की गई, जिसमें टायो के प्रभावित लोग भी उपस्थित थे। बैठक के बाद, चंपई सोरेन ने मीडिया को बताया कि वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने उपायुक्त को फ्लैटों की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि जो भी निर्णय लिया…
भाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया सदस्यता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से कैलाशनगर क्षेत्र और गोलमुरी बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कैलाशनगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया और गोलमुरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समक्ष सदस्यता शिविर लगाया। इस अवसर पर एफसी पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक जनहित के कई मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के संग बैठक की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य…