Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित टायो आवासीय सेक्टर में फ्लैट गिरने की घटना के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को टाटा स्टील और जेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक जमशेदपुर के डायरेक्टर्स बंगले में आयोजित की गई, जिसमें टायो के प्रभावित लोग भी उपस्थित थे।

    बैठक के बाद, चंपई सोरेन ने मीडिया को बताया कि वार्ता सकारात्मक रही। उन्होंने उपायुक्त को फ्लैटों की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह मजदूरों के हित में होगा। साथ ही, जेवीएनएल के अधिकारियों को प्रभावितों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया गया है।

    इससे पहले, मंगलवार को चंपई सोरेन ने घटनास्थल का दौरा किया था और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताते हुए न्याय की गुहार लगाई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि टायो कंपनी के बंद होने के बाद उनका फाइनल सेटलमेंट नहीं हुआ है और वे जर्जर हो चुके फ्लैटों में रहने को मजबूर थे। चंपई सोरेन ने मौके पर ही टाटा प्रबंधन से फोन पर वार्ता की और मजदूरों के लिए नए फ्लैट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

    सोमवार को टायो आवासीय सेक्टर में 16 फ्लैट एक साथ जमींदोज हो गए थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन मजदूरों का सामान मलबे के नीचे दब गया। मजदूरों ने बताया कि फ्लैटों का रखरखाव पिछले 9 साल से नहीं हुआ था, जिससे उनकी हालत बेहद जर्जर हो गई थी।

    प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और टाटा प्रबंधन के बीच वार्ता जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ठोस समाधान निकाला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल ने कैलाशनगर एवं गोलमुरी बाजार में चलाया
    Next Article साकची पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को पिस्टल और गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    July 29, 2026

    जर्जर सड़क कों अभिलम्ब मरमति किया जाय – श्री सीताराम हांसदा

    July 29, 2026

    शिक्षकों के सम्मान में नव ज्योति विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    July 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, खनिज माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    जर्जर सड़क कों अभिलम्ब मरमति किया जाय – श्री सीताराम हांसदा

    शिक्षकों के सम्मान में नव ज्योति विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गम्हरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, नीलू देवी बनी अध्यक्ष

    एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने पर उपायुक्त व टीम को झामुमो ने दी बधाई

    दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, सीएचओ व एएनएम को नोटिस

    जादूगोड़ा की महिलाएं बन रही हैं फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल

    जादूगोड़ा में अंडरग्राउंड केबलिंग बना आफत, बीएसएनएल ठप, गड्ढों में गिर रहे लोग, सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां

    चांडिल डैम से बढ़ाई गई जल निकासी, स्वर्णरेखा, खरकाई उफान पर

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गुरु पूर्णिमा पर जमशेदपुर में किया पौधों का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.