जामताड़ा में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक; करमदहा मेला और चंचला महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने की दिशा में पहल राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की। बैठक में जिले में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रस्तावों और अधिसूचित स्थलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नए पर्यटक स्थलों के अधिसूचित करने, ट्रैकिंग रूट एवं अन्य स्थलों के भूमि प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नारायणपुर प्रखंड का 15 दिवसीय करमदहा मेला…
Author: Nizam Khan
जल जीवन मिशन के तहत जलसहिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित राष्ट्र संवाद सं गोड्डा:पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोड्डा द्वारा प्रखंड बसंतराय में जल जीवन मिशन के तहत जल गुणवत्ता जांच और निगरानी विषय पर जलसहिया के लिए एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने की। प्रशिक्षण में जलसहिया को एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच की विधि, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और गुणवत्ता निगरानी के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी जलसहिया अपने गांव के सभी…
पिंडरगेड़िया विद्यालय में अच्छी खासी बच्चों की उपस्थिति: समर्पित शिक्षकों की मेहनत का परिणाम निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिंडरगेड़िया में इन दिनों बच्चों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। कुल 31 नामांकित बच्चों में से 25 की नियमित उपस्थिति स्वयं में इस विद्यालय के सकारात्मक प्रयासों की कहानी कहती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार गोराई और शिक्षिका शिखा रानी पाल की निरंतर मेहनत और लगन का सजीव प्रमाण है। दोनों शिक्षकों ने न केवल पढ़ाई को रोचक और बच्चों के अनुकूल बनाया, बल्कि विद्यालय परिसर को ऐसा माहौल देने का प्रयास किया…
जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध के पांच आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल–सिम बरामद राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास अकासिया पेड़ों के जंगल में छापामारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने किया। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम अंसारी, तसलीम रजा, सबीर अंसारी, सलामत अंसारी और तजाउल अंसारी शामिल हैं। ये सभी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के…
तिलावनी विद्यालय बना मिसाल: स्वच्छ वातावरण, 100% उपस्थिति और नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलावनी आज क्षेत्र के आदर्श स्कूलों में शुमार होता जा रहा है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, हरियाली और अनुशासन का ऐसा समन्वय देखने को मिला, जिसने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सबसे सुखद बात यह रही कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 100% दर्ज की गई, जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100% बच्चे विद्यालय आते हैं। नियमित…
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता तथा अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के संशोधन कार्य में अधिक पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट…
जामताड़ा में जनता दरबार में सुनी गईं 50 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तत्काल समाधान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिक than 50 लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जमीन विवाद, अतिक्रमण, भू-अर्जन, आंगनबाड़ी चयन, आवास योजनाओं की किस्त भुगतान, राशन कार्ड, राजस्व मामलों, मानदेय भुगतान, जन्म प्रमाण पत्र न बनना, पोल्ट्री फार्म से गंदगी की समस्या सहित…
मलांचा पहाड़ नेचर पार्क : प्राकृतिक सौंदर्य की नई पहचान,14 दिसंबर को होगा भव्य उद्घाटन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के मनोहारी मलांचा पहाड़ पर निर्मित नेचर पार्क का भव्य उद्घाटन 14 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। यह पार्क नाला के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अथक प्रयास से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विकसित किया गया है और अपने अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य तथा आधुनिक सुविधाओं के कारण जल्द ही प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरने वाला है। प्रकृति की गोद में बसे इस नेचर पार्क…
जामताड़ा में विश्वकर्मा समाज की जिला स्तरीय कमिटी का गठन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: विवेकानंद रोड, पाकड़ीह स्थित विद्यासागर इंस्टिट्यूट में विश्वकर्मा समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री शिव नारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जामताड़ा जिले की नई जिला स्तरीय विश्वकर्मा समाज समिति का गठन था। आयोजन में श्री सुखदेव राणा, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नंदलाल शर्मा, श्रीकांत शर्मा और वरुण राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवगठित जिला समिति— • जिला अध्यक्ष: श्री के.पी. शर्मा • जिला…
आजसू की बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन का निर्णय राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित में आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड संयोजक विपद वरण खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि कुंडहित प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। संबोधन में प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि जामताड़ा जिले में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था जर्जर स्थिति में है। स्कूलों में शिक्षक और अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी…
