आजसू की बैठक में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन का निर्णय
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित में आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड संयोजक विपद वरण खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि कुंडहित प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
संबोधन में प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि जामताड़ा जिले में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था जर्जर स्थिति में है। स्कूलों में शिक्षक और अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर संवेदनहीन है तथा भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार न होने पर भी उन्होंने चिंता जताई।
बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली तथा छात्र, युवा और महिला इकाइयों के गठन का निर्णय लिया गया। सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार होने के बाद प्रखंड सम्मेलन कर स्थायी कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करने की भी रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में बिपद खां,ब्रजेन मित्रा, राज कुमार बाउरी, टोटन सिंह, जीतेन रविदास, आनंद बागती सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

