Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिलावनी विद्यालय बना मिसाल: स्वच्छ वातावरण, 100% उपस्थिति और नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    तिलावनी विद्यालय बना मिसाल: स्वच्छ वातावरण, 100% उपस्थिति और नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिलावनी विद्यालय बना मिसाल: स्वच्छ वातावरण, 100% उपस्थिति और नवाचार से बच्चों में बढ़ा उत्साह

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलावनी आज क्षेत्र के आदर्श स्कूलों में शुमार होता जा रहा है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, हरियाली और अनुशासन का ऐसा समन्वय देखने को मिला, जिसने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। सबसे सुखद बात यह रही कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 100% दर्ज की गई, जो ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

    विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 100% बच्चे विद्यालय आते हैं। नियमित अनुशासन, बेहतर सीखने के माहौल और बच्चों के प्रति समर्पित प्रयासों का ही यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को विद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव हो, इसके लिए हर दिन सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाता है।

    विद्यालय परिसर में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा स्थापित करना भी प्रभारी शिक्षक का सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति सम्मान और प्रेरणा बढ़ी है। इसके साथ ही परिसर में अनार, आम, अमरूद आदि के फलदार वृक्ष लगाए गए हैं, जो न केवल हरियाली बढ़ा रहे हैं बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी कार्य कर रहे हैं।

    विद्यालय को फूलों की पौधों से सजाया गया है, जिससे परिसर का सौंदर्य और भी बढ़ गया है। इसके अलावा पोषण वाटिका में फूलगोभी, टमाटर, आलू, धनिया सहित कई सब्जियाँ उगाई गई हैं। यह वाटिका बच्चों को पोषण, खेती और पर्यावरण संरक्षण के बारे में सीखने का अवसर प्रदान करती है।

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलावनी आज न केवल शिक्षा बल्कि स्वच्छता, हरियाली और नवाचार का भी उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। शिक्षकों के प्रयास और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी इसे क्षेत्र का मॉडल स्कूल बना रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की संयुक्त बैठक
    Next Article न्यायालय के आदेश के खिलाफ बंद पड़ी इनकैब (केबल कंपनी) के नाराज कर्मचारी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में हैं

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.