Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025Updated:January 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक

    जनहित के कई मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के संग बैठक की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए नए बिजली कनेक्शन पर सिक्योरिटी राशि जमा करने के नियम से छूट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये लोग समाज के सबसे निचले पायदान पर हैं और इनके लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें। इसके साथ हीं, गोलमुरी क्षेत्र के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में पानी कनेक्शन पर लगाए गए 5 हजार रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सभी परिवारों को वैध कनेक्शन दिया जाए। इसी तरह, सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी में सीवरेज की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जिसका गंदा पानी घरों में घुस रहा है, इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ा नाला जाम होने के कारण भी लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है, जिसकी तत्काल और अविलंब सफाई आवश्यक है।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति योजना के तहत शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल निरंतर उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, सीएसआर के तहत बस्ती इलाकों में सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव दिया गया। विधायक ने कहा कि सीएसआर के तहत इन इलाकों में रोशनी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और लोग निर्भीक होकर रह सकें।

    टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी ने विधायक द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की परेशानियों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोड्डा: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच किया गया ऋण का वितरण
    Next Article सरकार मदद करे तो प्रशांत जीत सकते हैं मिस्टर वर्ल्ड और मिस्टर एशिया का खिताब जो कमाते हैं, वह भोजन और वर्कआउट में ही हो जाता है खर्च

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.