Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच किया गया ऋण का वितरण
    Breaking News Headlines झारखंड संथाल परगना

    गोड्डा: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच किया गया ऋण का वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच किया गया ऋण का वितरण

    =======================
    *आज दिनांक 29.01.2025 को भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ,गोड्डा के तत्वाधान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।*
    *कार्यक्रम की शुरुआत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बैद्यनाथ उरांव ,उप-महाप्रबंधक,देवघर जोन श्री अभिजीत पांगरेकर, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कामेश्वर कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।*

    *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कौशल के विकास में मदद की जाती है। इसके तहत शिल्पकार अपने उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाकर लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रियायती दर पर अपने हाथ और औजार से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को संपूर्ण सहायता प्रदान करना है। इस योजना में 18 व्यवसायों में लगे कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं; जैसे बढ़ई (सुथार/बधाई), नाव निर्माता, कवच निर्माता, लोहार (लोहार), हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाला, सुनार (सोनार), कुम्हार (कुम्हार), मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/ बुनकर, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले कारीगर, नाई,मालाकार, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगर हैं।*

    *इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, देवघर जोन के उप-महाप्रबंधक ने गोड्डा रिजन के इस पहल की सराहना करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं पीएमईजीपी, मुद्रा योजना, स्टैन्ड उप इंडिया, पीएमएफएमई आदि में कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। रिजनल मैनेजर ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता रेखांकित किया।*

    *कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच 4 करोड़ 50 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया।*

    *मौके पर महाप्रबंधक,डीआईसी, गोड्डा श्री रमाकांत चतुर्वेदी,मुख्य प्रबंधक श्री नीरज कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री आलोक रंजन, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, स्टेट बैंक के कर्मीगण,नगर परिषद ,गोड्डा के सामुदायिक संगठनकर्ता तथा उक्त योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड सभागार में पंचायत वीएलई के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विभिन्न जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी के संग की बैठक

    Related Posts

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    April 29, 2026

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    April 29, 2026

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

    कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

    जामताड़ा में विधि, सहकारिता, सांख्यिकी एवं नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा

    विधायक ने 4.75 करोड़ से चार सड़कों का शिलान्यास, निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को फटकार

    जादूगोड़ा प्लस टू भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री व कम मजदूरी पर झामुमो का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.