पर्यावरण पखवाड़ा के तहत बस्ती विकास समिति ने बारीडीह पांडेय मैदान में चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, लगाए फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों पेड़, शुक्रवार को साकची मनोकामना मंदिर में समिति करेगी वृक्षारोपण जमशेदपुर:जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर ने शुक्रवार को बारीडीह स्थित पांडेय मैदान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए। वहीं, इनकी…
Author: Nizam Khan
सरकारी योजनाओं को पूर्ण करने में बैंकों की भूमिका अहम,निभाएं अपनी जिम्मेवारी: उपायुक्त निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में प्रथम त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई।बैठक में सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), वार्षिक ऋण योजना, वार्षिक ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल जिला की प्रगति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम एफएमई, पीएम स्वनिधि, विभिन्न ऋण में एनपीए की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा, पीएम जन धन योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे ऋण…
खनन प्रभावित नारायणपुर प्रखंड के 5 गांवों को मॉडल गांव के तौर पर किया जाएगा विकसित: उपायुक्त निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएमएफटी (जिला खनन फॉउंडेशन ट्रस्ट) प्रबंधकीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सबसे पहले डीएमएफटी फंड से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के खनन प्रभावित 5 गांवों को मॉडल गांव के तौर पर विकसित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया। उन्होंने कहा उन गांवों का…
इन पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति *श्री राम प्रवेश कुमार, झा०प्र०से० (चतुर्थ सीमित बैच), तत्कालीन अंचल अधिकारी, वलिपुर, धनबाद, सम्प्रति अंचल अधिकारी, करमाटांड, जामताड़ा के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14(iv) के तहत् असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर रोक का दण्ड अधिरोपित किए जाने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है।* *श्री चन्द्रशेखर सिंह, सेवानिवृत झा०प्र०से०, तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सोनवर्षा, सहरसा (बिहार) के विरूद्ध झारखण्ड पेंशन नियमावली के नियम-43 (ख) के तहत् उनकी समूची पेंशन आजीवन रोकने का दण्ड अधिरोपित किए जाने के प्रस्ताव…
सिंहभूम चैम्बर में वरीय आरक्षी अधीक्षक और उनकी पूरी टीम का व्यापारियों विशेषकर आभूषण व्यापारियों के साथ हुआ सीधा संवाद *आभूषण व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर अपने सुझावों से अवगत कराया।* *पुलिस शहर की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिये कटिबद्ध-वरीय आरक्षी अघीक्षक* सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रिषभ गर्ग, भा.पु.से. के साथ शहर के आभूषण व्यापारियों का सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाजारों, दुकानों में विशेषकर आभूषण दुकानों की सुरक्षा के अलावा…
काले में माता जी के अंतिम अरदास में शामिल हज़ारों ने दी श्रद्धांजलि, पहुँचे अर्जुन मुण्डा , बन्ना, पशुपतिनाथ सिंह, नागेंद्र, सरयू , कालिन्दी, बीरेंची , रामचंद्र शाहिश , IAS अरुण सिंह सहित सैंकड़ो नामचीन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि मीरा मुण्डा हुई भावुक कहा माता जी का आशीर्वाद बहुत बहुमूल्य था। गुरुद्वारे में अन्दर से लेकर बाहर तक पैर रखने की जगह नहीं रही। सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि , छका लंगर । जमशेदपुर 6 जून भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवा अमरप्रीत सिंह काले की मां सरदारनी बलवंत कौर खनूजा के स्वर्गवास पर आज साकची गुरुद्वारा में…
उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न *विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित् योजनाओं की समीक्षा कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के दिए निदेश* *योग्य लाभुकों को हरहाल में मिले योजनाओं का लाभ- उपायुक्त* सरायकेला खरसावां:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार संचालित विभिन्न योजनाओं कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना निर्धारित कर योजनाओं को निर्धारित समयावधी में पूर्ण करने के निर्देश दिए, वही ऐसी योजना जिसमे कार्य प्रगति धीमी…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य का समीक्षात्मक बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति सहित अन्य का समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। बैठक में जिला अंतर्गत अबुवा आवास का अद्यतन प्रगति, मनरेगा, जेएसएलपीएस, पीएम आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम, पंचायती राज, 15 वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृति, आवासीय विद्यालय, पेंशन वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण, मुख्यमंत्री…
उपायुक्त की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकीनाथ से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई राष्ट्र संवाद दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकीनाथ 2024 से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी सावन महीने में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकीनाथ धाम – 2024 का आयोजन होना है। इस अवसर पर देश- विदेश से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण बाबा बासुकीनाथ के जलाभिषेक के लिए बासुकीनाथ पहुंचते है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक बाबा बासुकीनाथ का दर्शन कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उक्त के आलोक…
लोकसभा में पहली बार चुनकर आये हैं 280 सदस्य, कुल संख्या बल का 52 प्रतिशत नयी दिल्ली :लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल, दलित अधिकार कार्यकर्ता चंद्रशेखर आजाद और पूर्ववर्ती राजपरिवार के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार चतरा से कालीचरण सिंह पश्चिम सिंहभूम से जोबा मांझी उन 280 सदस्यों में शामिल हैं जो लोकसभा का चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों, राज्यसभा सदस्यों, उद्यमियों और यहां तक कि उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश ने हाल ही में संपन्न आम चुनावों में जीत हासिल कर संसद के 543 सदस्यीय निचले…
