Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण पखवाड़ा के तहत बस्ती विकास समिति ने बारीडीह पांडेय मैदान में चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, लगाए फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों पेड़, शुक्रवार को साकची मनोकामना मंदिर में समिति करेगी वृक्षारोपण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पर्यावरण पखवाड़ा के तहत बस्ती विकास समिति ने बारीडीह पांडेय मैदान में चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, लगाए फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों पेड़, शुक्रवार को साकची मनोकामना मंदिर में समिति करेगी वृक्षारोपण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण पखवाड़ा के तहत बस्ती विकास समिति ने बारीडीह पांडेय मैदान में चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, लगाए फलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों पेड़, शुक्रवार को साकची मनोकामना मंदिर में समिति करेगी वृक्षारोपण

    जमशेदपुर:जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चला रही बस्ती विकास समिति, जमशेदपुर ने शुक्रवार को बारीडीह स्थित पांडेय मैदान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए। वहीं, इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय सदस्यों को दी गयी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने बताया कि लौहनगरी जमशेदपुर में पर्यावरण पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। इस दिशा में समाज को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की तरफ ध्यान देना होगा, इसके लिए सामाजिक स्तर पर सभी की सहभागिता होना अत्यंत आवश्यक है। इसी ध्येय के साथ बस्ती विकास समिति विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। रविवार को ‘पर्यावरण चुनौती एवं समाधान’ विषय पर चल रहे ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता का भी समापन होगा। जिसमें प्रतिभागी अपने पेंटिंग व्हाट्सएप नबंर 9431373471/ 70046 50614 पर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग के केटेगरी से तीन सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को पुरस्कृत किया जाएगा।

    इस दौरान भूपेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, अमरजीत राजा, बोल्टू सरकार, विक्रम चन्द्राकर, राॅकी सिंह, मोंटी अग्रवाल, पंकज प्रिय, रुक्मणी देवी, बिनोद झा समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी योजनाओं को पूर्ण करने में बैंकों की भूमिका अहम,निभाएं अपनी जिम्मेवारी: उपायुक्त
    Next Article बागबेड़ा की प्रतिभाओं को निखारना संस्था का लक्ष्य: कविता परमार

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.