Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य का समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के संचालित विकास योजनाओं सहित अन्य का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति सहित अन्य का समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया।
    बैठक में जिला अंतर्गत अबुवा आवास का अद्यतन प्रगति, मनरेगा, जेएसएलपीएस, पीएम आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम, पंचायती राज, 15 वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृति, आवासीय विद्यालय, पेंशन वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, जल जीवन मिशन, डीएमएफटी, राजस्व के अंतर्गत दाखिल खारिज, नामांतरण की अद्यतन स्थिति, राजस्व न्यायालय, जाति, आय, आवासीय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सहित खनन, पथ, जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य, भवन, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद, एससी एसटी कल्याण अन्य विभागों की बारी बारी से समीक्षा की गई।
    उपायुक्त ने बैठक में समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत सभी गांवों में 6 योजनाओं का संचालन सुनिश्चित करें, साथ ही योजनाओं के संचालन हेतु अधिक से अधिक महिला श्रमिकों को रोजगार से जोड़ें। वहीं उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत संचालित जो योजनाएं अपूर्ण है उसे शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही कहा कि मजदूरी के भुगतान में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत दिए गए लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने एसएचजी बनाने के दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं अबूवा आवास योजना के तहत दिए गए टारगेट को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। इसके अलावा बाबा साहेब अंबेडकर आवास में दिए गए लक्ष्य को जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से पृच्छा करते हुए कहा कि जो भी योजनाएं पेंडिंग है, उसे समय पर पूर्ण करें, साथ ही कार्यों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन (पूर्ण एवं प्रगति वाले) उपलब्ध कराएं।
    वहीं सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी पेंशनधारियों को ससमय पेंशन राशि भुगतान करने का निर्देश दिया।
    पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बकरा, सुकर विकास, बैकयार्ड लेयर, बत्तख चूजा वितरण आदि योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं के लाभ से आच्छादित करें।
    इसके अलावा कृषि विभाग की समीक्षा क्रम में बताया गया कि कृषि ऋण माफी योजना के तहत दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य किसानों को इसका लाभ देने के लिए निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों को ससमय बीजों का वितरण करें।
    वहीं खनन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन नहीं हो इसके लिए सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी संबंधित पदाधिकारी से समन्वय बनाकर लगातार छापेमारी करें। साथ ही कहा कि एनजीटी के रोक के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी तल आदि से बालू का अवैध खनन नहीं होना चाहिए। इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।
    उपरोक्त के अलावे उपायुक्त द्वारा संबंधित को अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं हो, अवैध परिवहन हेतु लगातार छापमारी करें, अवैध शराब का बिक्री किसी भी हालत में ना हो सहित सभी विभागों को अद्यतन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया।इनकी रही उपस्थितिइस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक ITDA श्री जुगनू मिंज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव बासुकीनाथ से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई
    Next Article उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    दलमा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, आधुनिक इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

    July 19, 2026

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इंटरैक्ट व रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया

    July 19, 2026

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, आधुनिक इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन

    रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने इंटरैक्ट व रोटरैक्ट क्लबों का स्थापना समारोह आयोजित किया

    मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दौरान मजदूर घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

    टीएमएच में एडवांस्ड न्यूरोवैस्कुलर उपचार पर सीएमई व हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, 70 से अधिक डॉक्टर हुए शामिल

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को 1000 शिवभक्त जाएंगे सुल्तानगंज

    सच्चा धर्म प्रेम, समता और मानवता का मार्ग दिखाता है : आचार्य नभातीतानन्द

    मानगो में नाला सफाई पर सियासत तेज: सरयू राय के निरीक्षण में लापरवाही के आरोप, मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार

    यूसीएल में बढ़ी औद्योगिक अशांति, डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    राखा माइंस स्टेशन के आगे स्वर्ण रेखा पुल पर 2 घंटे रुकी स्टील एक्सप्रेस

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.