Author: Nijam Khan

बीडीओ सह एमओ ने किया पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण *रानीश्वर(दुमका)* प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को सादीपुर पंचायत के जयपाहाड़ी स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। मौके पर डीलर देविधन हांसदा मौजूद थे। ज्ञात हो कि इस दुकान के साथ निमवनी, खुदलिसपुर एवं सादीपुर गांव के राशन कार्ड धारी लाभुक जुड़े हुए हैं । यहां 302 लाल कार्डधारी एवं 10 अंतोदय कॉर्डधारी लाभुक हैं| इनमें से 210 लाभुकों का ई केवाईसी लिंक हुआ हैं, बीडीओ सह एमओ राजेश कुमार सिन्हा ने शेष 92 लाभुकों का जल्द से जल्द ई…

Read More

कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह का सफल आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता नेहरु युवा केंद्र ,पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधानमें “कश्मीरी युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम” का उद्घाटन विकास भारती, सुंदरनगर में किया गया | “वतन को जानो” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर के युवाओं को झारखंड की संस्कृति, परंपराओं, और विकास गतिविधियों से अवगत करना है, जिससे राष्ट्रीय एकता और समरसता को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री दीपांकर चौधरी, परियोजना निदेशक ,आइ टी डी ए, श्री ऋषभ त्रिवेदी , प्रशिक्षु अधिकारी भारतीय…

Read More

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अनुकंपा समिति की बैठक,11 मामलों की समीक्षा राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अनुकंपा समिति की बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 11 मामलों की समीक्षा की गई जिसमें से 02 मामले को नियुक्ति के योग्य पाया गया । शेष मामलों में तकनीकी समस्याओं की वजह से संबंधित विभाग एवं कार्यालय से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत अगली अनुकंपा समिति की बैठक में इसका निष्पादन किया जा सके। साथ ही आहूत…

Read More

बोर्ड के पास प्रदूषण के रियल टाइम आंकड़े नहीःसरयू राय *वायु प्रदूषणः सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखा पत्र* *बोर्ड ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन नहीं किया* *मेरे सवाल का भी विधानसभा में भ्रामक जवाब दिया गया* राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमसेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की जांच की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया है। सरयू राय ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जमशेदपुर के कुछ अखबारों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपके स्तर से उपर्युक्त विषय में एक…

Read More

उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज गोपीकांदर एवं काठीकुंड प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज गोपीकांदर एवं काठीकुंड प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल के कई अभिलेखों का अवलोकन किया एवं सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने की बात कही। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में आमजनों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी विभिन्न शिकायतों व कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कहा…

Read More

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर दुमका डीएमओ की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे में अवैध बालू एवं पत्थर ले जाते सात वाहन को किया जप्त* *डीएमओ के निर्देश पर खान निरीक्षकों ने की छापेमारी* *जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन का कारोबार……आनंद कुमार,डीएमओ,दुमका* निजाम खान ।राष्ट्र संवाद दुमका: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में डीएमओ आनंद कुमार ने अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे के अंदर अवैध तरीके से बालू एवं पत्थर चिप्स ले जाते सात वाहनों को बालू एवं चिप्स समेत जप्त किया है एवं…

Read More

डीएवी का विद्यार्थी 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए हुआ चयनित सोमनाथ दत्ता मलखंभ में झारखंड राज्य का करेगा प्रतिनिधित्व सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा का नाम खेल जगत में भी चमक रहा है। नौवीं अ का विद्यार्थी सोमनाथ दत्ता झारखंड राज्य की मलखंभ टीम में शामिल हुआ है। वह आगामी 11-13 फ़रवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में खेलेगा। इस दल में कुल छह बालक शामिल हैं। बता दे की बबली दत्ता एवं कंचन कुमार दत्ता के पुत्र ने विद्यालय के साथ साथ जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। वही विशेष…

Read More

धनबाद: गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे गिरफ्तार, बम और हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता , ओम प्रकाश शर्मा , धनबाद – पुलिस ने गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चार सुतली बम, एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। डीएसपी विधि व्यवस्था, नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो अपराधी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चार को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में वासेपर निवासी…

Read More

टायो रोल्स लिमिटेड प्रबंधन द्वारा गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी के ब्लॉक संख्या एफ-9 में कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर खाली करने का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।टायो रोल्स लिमिटेड प्रबंधन द्वारा गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी के ब्लॉक संख्या एफ-9 को संरचनात्मक दृष्टिकोण से असुरक्षित घोषित करते हुए उसमे रह रहे कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर खाली करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उंक्त ब्लॉक के फ्लैटों में रहने वाले परिवारों को अपने जोखिम और उसके परिणामों पर कॉलोनी के भीतर वैकल्पिक खाली आवासों एफ टाइप या एच टाइप फ्लैटों में ‘जैसा है जहां है’ के आधार…

Read More

डिवाइन मिशन महाविद्यालय( हितकु , नारवा पहाड़) के नए कोडिनेटर बने अमरेंद्र कुमार सिंह, महाविद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने की ताजपोशी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित डिवाइन मिशन महाविद्यालय (हितकु ) के नए कोडिनेटर अमरेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है।इधर विद्यालय की महाप्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने इनके नामों की घोषणा की। इस बाबत आज बुधवार को महाविधालय प्रांगण में प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां सर्व सम्मति से कॉलेज का नया कोडिनेटर अमरेंद्र कुमार सिंह को चुना गया। इसके पूर्व…

Read More