Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘घर में आपका स्वागत है…’, सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सुरक्षित वापसी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘घर में आपका स्वागत है…’, सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सुरक्षित वापसी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘घर में आपका स्वागत है…’, सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सुरक्षित वापसी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन

    लैंडिंग के बाद समुद्र में तैर रहा था सुनीता विलियम्स को लेकर आया कैप्सूल, बोट से रस्सी के सहारे निकाला गया बाहर

    एजेंसी
    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल 286 दिन बिताए हैं। इसके साथ ही वह एक यात्रा में तीसरी सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर बिताने वाली महिला वैज्ञानिक हो बन गई हैं। इस मामले में सबसे पहले पायदान पर 328 दिनों के साथ क्रिस्टीना कोच हैं। पिग्गी वीटस्न 289 दिनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

     

    लैंडिंग के बाद समुद्र में तैर रहा था सुनीता विलियम्स को लेकर आया कैप्सूल, बोट से रस्सी के सहारे निकाला गया बाहर

    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल 286 दिन बिताए हैं। इसके साथ ही वह एक यात्रा में तीसरी सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर बिताने वाली महिला वैज्ञानिक हो बन गई हैं। इस मामले में सबसे पहले पायदान पर 328 दिनों के साथ क्रिस्टीना कोच हैं। पिग्गी वीटस्न 289 दिनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

     

     

    कर्मी एस्ट्रोनॉट को कैप्सूल से बोट पर लाते हुए।

    वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने से ज्यादा का समय स्पेस में गुजारने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड हुआ। एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने और स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद होने के बाद उनको स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे लगे। इसके बाद बोट लेकर मौजूद टीम ने हैच खोलते हुए सभी को निकाला और जरूरी मेडिकल जांच की। सुनीता और बुच के क्राफ्ट के लैंड होने के बाद बोट से उनको निकालने का वीडियो भी सामने आया है।

    नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेस एक्स क्रू-9 के सफल स्प्लैशडाउन के बाद धरती पर वापस आए। यहां उनको रेस्कयू करने के लिए कर्मी बोट पर सवार थे। सुनीता और दूसरे एस्ट्रोनॉट को समुद्र में तैरते कैप्सूल से रिकवरी पोत मेगन पर चढ़ाया गया। टीम ने स्पेसएक्स ड्रैगन क्राफ्ट का हैच खोला और चालक दल को एक-एक करके कैप्सूल से बाहर निकाला।

    पैराशूट के साथ लैंडिंग
    अतंरिक्ष यात्रियों को लेकर आए ड्रैगन कैप्सूल ने पैराशूट के साथ समंदर में लैंड किया। कैप्सूल के समंदर में उतरने के करीब 10 मिनट तक सिक्यॉरिटी चेक किया गया। कैप्सूल को कुछ समय के बाद खोला जाता है। अंदर और बाहर के तापमान को एक लेवल पर आने के लिए जरूरी हता है। कैप्सूल के समंदर में उतरने के बाद भी उसके तापमान के सामान्य होने का इंतजार किया जाता है। ऐसे में कैप्सूल के उतरने के कुछ मिनट तक बोट उसके इर्दगिर्द रही और फिर करीब जाकर यात्रियों को निकाला।

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बोइंग बीते साल जून में नासा के क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर गए थे। ये मिशन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को टेस्ट करने के लिए था। ये मिशन सिर्फ आठ दिन का था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते वापसी टलती रही। ऐसे में आठ दिन का ये मिशन 9 महीने से ज्यादा समय बाद खत्म हुआ है। सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद नासा ने कहा है कि सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ है और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    'घर में आपका स्वागत है...' सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सुरक्षित वापसी स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल 
    Next Article जुगसलाई थाना काण्ड : दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.