नाल मंजीरे के साथ बिहुला मनसा गीत से गुंजमान रहा राष्ट्र संवाद संवाददाता बागतीपाड़ा कैलाश नगर सात रात्रि मनसा गान संपन्न के साथ ही आज पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में आयोजित किया जाएगा मनसा पूजा। शहर के बागतीपाड़ा के मनसा मंदिर के प्रांगण में लगातार सात रात्रि तक चलने वाला प्रख्यात शिव भक्त चंद्रधर सौदागर उनके पुत्र बाला लखिन्द्र उनके उनकी पुत्रवधू बिहुला देवी मां मनसा देवी के जुड़ी लोकगाथा महाकाव्य पर आधारित बिहुला मनसा गान में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आनंद उठाया। वरिष्ठ मनसा गीत गायक दिपक सरदार, तिर्थी भास्कर के नेतृत्व में मंडली के गायक एवं नाट्य कलाकारों…
Author: Nizam Khan
व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के सोनारी, साकची, मानगो और उलीडीह मंडल के कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इन स्थानों पर झंडोतोलन के पश्चात नीरज सिंह के द्वारा बच्चों के बिच चॉक्लेट वितरण किया गया। इन स्थानों पर अपने सम्बोधन में नीरज सिंह ने कहा की ये आज़ादी हमे कई वीर सपूतों के बलिदान के बाद मिली है…
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने फहराया तिरंगा, जिला भाजपा कार्यालय समेत विभिन्न मंडलों एवं अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को दी सलामी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शुक्रवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय एवं विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के अतिरिक्त गोविंदपुर मंडल, भारतीय भोजपुरी संघ, भालूबासा मुखी समाज, सेवन स्टार क्लब, गोविंदपुर के साथ अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की…
किताब होता है मनुष्य का सच्चा दोस्त, लाइब्रेरी में जरूर बिताएं समय : रवि शंकर शुक्ला, आइएएस एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला खरसांवा जिले के डीसी रविशंकर शुक्ला उपस्थित थे. उन्होंने एक्सएलआरआइ के सर जहांगीर गांधी लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए अपने जीवन में लाइब्रेरी के महत्व की जानकारी दी. कहा कि छात्र जीवन में काफी अधिक समय लाइब्रेरी में बिताया.…
टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता स्वतंत्रता दिवस2024 के अवसर पर टेल्को उर्दू स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की पढ़ो पढ़ो जितना ज्यादा हो सके पढ़ो। पढ़ाई ही प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आज इस आधुनिकता के युग में मोबाइल और टीवी पढ़ाई में सबसे बड़ा बाधक है । बच्चे दिन-रात…
सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी (फुड प्लाजा) का वार्षिक आम सभा संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता सार्वजनिक दुर्गा पुजा कमिटी (फुड प्लाजा) का वार्षिक आम सभा का आयोजन बारा फ्लैट क्लब हाऊस में आयोजित किया गया। आम सभा में पुरे जमशेदपुर से भक्तजन/सदस्य एवं सिदगोड़ा श्रेत्र से भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। सर्वप्रथम लोगों का स्वागत करने के उपरांत विगत वर्ष के पुजा पर समीश्रा/सुझाव लिए गए। सदस्यों ने अच्छे-अच्छे सुझाव दिए तदुपरांत पिछले वर्ष का आय-व्यय पर चर्चा हुई ,जिसका समुचित जवाब कोषाध्यक्ष ने दिया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर श्री शीशीर कुमार झा जी को नव कार्यकारिणी के गठन…
सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सभी छात्र – छात्राओं, संकाय सदस्यों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ -साथ, विश्वविधालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ. जे.पी मिश्रा तथा कुलसचिव डॉ.गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, समाज सुधारकों आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत में कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के सभी महानायकों, महापुरुषों, शहीदों के प्रति श्रद्धापूर्वक मस्तिष्क झुकाकर…
सरकारी स्कूल में छात्र पर दूसरे छात्र ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर -अलग-अलग समुदायों से हैं छात्र, किसी बात पर हुई थी कहासुनी -इंटरवेल के तुरंत बाद किया चाकू से हमला उदयपुर, 16 अगस्त। उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। स्कूल टीचर और आसपास के लोग घायल छात्र को तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरंभिक जानकारी के अनुसार मामला कहासुनी को लेकर हुआ बताते हैं, लेकिन कहासुनी किस…
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने राष्ट्रध्वज फहराया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने राष्ट्रध्वज फहराकर कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारीगणों के साथ सलामी दिया। सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान जन गण मन गाकर भारत माता का जयकार लगाया, महापुरूषों को याद किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश आजाद हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश में मिशाईल टेक्नोलॉजी तक पहुंची। देश के सर्वांगीण विकास…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो जी एवं पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो जी की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट , रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।
