Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी स्कूल में छात्र पर दूसरे छात्र ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरकारी स्कूल में छात्र पर दूसरे छात्र ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी स्कूल में छात्र पर दूसरे छात्र ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

    -अलग-अलग समुदायों से हैं छात्र, किसी बात पर हुई थी कहासुनी
    -इंटरवेल के तुरंत बाद किया चाकू से हमला

    उदयपुर, 16 अगस्त। उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया। स्कूल टीचर और आसपास के लोग घायल छात्र को तुरंत एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    आरंभिक जानकारी के अनुसार मामला कहासुनी को लेकर हुआ बताते हैं, लेकिन कहासुनी किस बात को लेकर हुई यह जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों छात्र अलग-अलग समुदायों से होने के कारण प्रशासन मामले में सतर्कता बरत रहा है। मृत छात्र के समाजजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हैं।

    घटना शहर के बीच स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टियानी चोहट्टा की है। घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) लोकेश भारती और सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। इनके बीच इंटरवेल में स्कूल के ठीक बाहर झगड़ा हुआ। छात्र अयान शेख ने दूसरे छात्र खेरादीवाड़ा निवासी देवराज मोची पर चाकू से वार कर दिया। चाकू देवराज के जांघ पर लगा। वह बुरी तरह घायल हो गया। जमीन पर काफी खून बह गया। हमले के तुरंत बाद स्कूल टीचर बाहर दौड़कर आए और घायल छात्र को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। उससे पहले आरोपी छात्र मौके से फरार हो चुका था।

    घटना के बाद स्कूल और आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। मौके पर पुलिस तैनात है और जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। इस बात का पता नहीं लगा है। साथ ही आरोपी छात्र फरार है उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच, आक्रोशित समाजजनों और हिन्दू संगठनों ने हाथीपोल और चेतक सर्कल क्षेत्र की कुछ दुकानों को बंद करवा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने राष्ट्रध्वज फहराया
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास से मनाया गया

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.