राकेश तिवारी ने स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के समक्ष पेश की दावेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसवां के प्रभारी प्रदेश इंटक के प्रवक्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आज रांची स्थित कांग्रेस भवन मे दिल्ली से आए स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के समक्ष आगामी विधानसभा चुनाव जमशेदपुर पूर्वी अथवा पश्चिमी सीट से उम्मीदवार बनाने हेतु अपनी दावेदारी उनके समक्ष पेश की श्री तिवारी ने विगत 35 वर्षों से पार्टी में अपनी दी गई सेवा के संदर्भ में विस्तार से ब्योरा देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव मे जमशेदपुर पूर्वी से श्री गौरव वल्लभ को दिल्ली से…
Author: Nizam Khan
शिक्षक दिवस के पूर्व आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षक हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता शिक्षक दिवस के पूर्व रविवार को को मानगो डिमना रोड के महेंद्र मैरिज हॉल में बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में 500 शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्य संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने किया । संघ के द्वारा विगत छः वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ प्राइवेट कोचिंग के संस्थानों शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया…
सरयू राय के जमशेदपुर में लघु भारत विरासत स्मारक की स्थापना को लेकर पहली बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में लघु भारत स्मारक निर्माण को लेकर व्यापक सहमति जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर में ‘‘लघु भारत विरासत स्मारक’’ की स्थापना को लेकर टेल्को के रिक्रिएशन क्लब में एक बहुआयामी विमर्श का आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक प्रबुद्धजनों ने शामिल होकर विभिन्न प्रांतों का प्रतिनिधित्व किया। इन्होंने अपने बहुमूल्य विचार रखे। लोगों ने श्री राय के इस पहल की सराहना की। विधायक सरयू राय ने विमर्श को आरंभ करते हुए कहा…
संदर्भ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार : टेल्को थानेदार के बड़बोला पन से पुलिस की छवि हो रही है धूमिल होगा टेल्को थाना घेराव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जी के नेतृत्व एवं मंडल के प्रवासी पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री पवन अग्रवाल, प्रभारी अजय सिंह जिला मंत्री पप्पू सिंह के उपस्थिति में टेल्को की समस्या की ज्ञापन के माध्यम से कुछ समय से टेल्को कॉलोनी में नशे में धुत्त कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा कॉलोनी के विभिन्न इलाकों में छिनतई, छेड़खानी, मारपीट की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस कारण कॉलोनी में…
आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ एवं कुंडहित में शिविर का हुआ आयोजन निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन आज दिनांक 01.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ के तरकोजोरी पंचायत एवं कुंडहित के भेलवा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं अपनी अहर्ता के अनुसार आवेदन किया। इस दौरान आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को फोकस्ड एरिया के अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,…
तृतीय जामताड़ा जिला मलखंब प्रतियोगिता संपन्न, दिया दत्ता बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: आजादपाड़ा अवस्थित माय छोटा प्ले स्कूल के प्रांगण में जामताड़ा जिला मलखंब संघ के तत्वाधान में तृतीय जामताड़ा जिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी बजरंग प्रियदर्शनी एवं आर्म रैसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने दीप प्रज्वलित के साथ मेजर ध्यानचंद जी के तस्वीर पे श्रद्धा सुमन अर्पित कर कीए। इस अवसर पर दीपक दुबे ने अपने संबोधन में कहे की मलखंब खेल हमारे भारतीय पोरानीक खेलों में एक है जो योग और साधना…
गोड्डा: शिविर में शिकायतों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन निजाम खान। राष्ट्र संवाद गोड्डा: आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आज गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत लिलादह पंचायत के बोहरा काली मंदिर परिसर मैदान, रतनपुर पंचायत के तेलवर्णा टिकर एवं बोआरीजोर प्रखंड के कुशबिल्ला पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके…
कुंडहित प्रखंड के भेलुवा पंचायत में राजद का पंचायत सम्मेलन किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: आज कुंडहित प्रखंड के भेलुवा पंचायत में राजद का पंचायत सम्मेलन किया गया जिसका अदुक्छता पंचायत अध्यक्ष दीनबंधु माजी ने की इस अवसर पर मुख्य रूप से राजद के प्रदेश सचिव अशोक माजी उपस्थित रहे श्री माजी ने उपस्थित कार्यकर्ता को संबंधित करते हुए कहा कि आने वाला 2024 विधान सभा चुनाव को देखते हुए राजद अपना दम पर चुनाव लडेंगे नाला विधान सभा में परिवर्तन होगा जनता ने सबको जीता के विधान सभा भेजा लेकिन आज तक सार्वजनिक काम किसी ने नहीं किया…
जामताड़ा का कमान संभालते ही एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब एक्शन मोड में ,शराब तस्कर की विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाई ,23 लाख रुपए का नकली विदेशी शराब जप्त निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले में नए एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब योगदान देते ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं।आपको बता दे जिस तरह की कार्यवाही जामताड़ा एसपी की देखी गई ऐसे में कहीं ना कहीं इस ओर इशारा करता है कि अब जामताड़ा जिला में नकली तथा अवैध शराब कारोबारीयों की खैर नहीं।आपको बता दें जामताड़ा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुचयाडीह गांव में…
जामताड़ा एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने करमाटांड़ थाना का किया निरीक्षण जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा करमाटांड़ थाना का निरीक्षण किया गया। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी सुरत में अवैध कारोबार न पनपे।कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे इसका भी पूर्ण ख्याल रहे।साथ ही यह भी कहा कि पुलिस -पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करें।
