Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा: शिविर में शिकायतों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा: शिविर में शिकायतों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा: शिविर में शिकायतों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    गोड्डा: आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आज गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत लिलादह पंचायत के बोहरा काली मंदिर परिसर मैदान, रतनपुर पंचायत के तेलवर्णा टिकर एवं बोआरीजोर प्रखंड के कुशबिल्ला पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।

    “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार अंतर्गत पोड़ैयाहाट एवं बोआरीजोर प्रखंड के अंतर्गत प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उनके द्वारा सभी स्टॉल का भ्रमण कर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली गई। उनके द्वारा योजना के तहत लाभुकों के बीच झारखंड मंईयां सम्मान योजना, मनरेगा योजना स्वीकृति पत्र, बाबासाहेब अंबेडकर आवास योजना स्वीकृति पत्र इत्यादि का भी वितरण किया गया।

    ज्ञात हो की “आपकी योजना- आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत् आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पी०एम० स्व०निधि योजना, स्वयं सहायता समुह निर्माण,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित निष्पादन कार्य का निष्पादन कर लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं राशन से संबंधित समस्या, पी०डी०एस० के तहत् राशन कार्ड को आधार से लिंक करने, सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ देने, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना ,मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करने, लाभ देने, सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं यथा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा समाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पेंशनादि से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराने, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन करने, भूमिमापी के लंबित मामलों का निष्पादन एवं निर्वादित मामलों में लगान रसीद निर्गत करने का कार्य संपादित किया जा रहा है, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना अन्तर्गत सुयोग्य लाभुकों को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों को पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

    इस दौरान विभिन्न पंचायतों में प्रतिनियुक्त किए गए वरीय पदाधिकारी गण ,,स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारीगण, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड के भेलुवा पंचायत में राजद का पंचायत सम्मेलन किया गया
    Next Article तृतीय जामताड़ा जिला मलखंब प्रतियोगिता संपन्न, दिया दत्ता बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.