जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जमशेदपुर: सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष समेत सभी बीडीओ. सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे । बैठक में क्रिटिकल…
Author: Nizam Khan
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन: छोटा गोविंदपुर में शिलान्यास मामले पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, जाँच का आदेश झारखंड राज्य में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत छोटा गोविंदपुर का है, जहां मंगलवार को आचार संहिता लागू होने के बाद भी शिलान्यास का कार्य किया गया। केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिए जांच के आदेश, जमशेदपुर डीसी ने भी लिया संज्ञान केन्द्रीय चुनाव आयोग ने छोटा गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की…
विधान सभा चुनाव, 2024 के मद्देनजर जामताड़ा अनुमण्डल क्षेत्रातंर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार के द्वारा निषेधाज्ञा जारी ◼️ _*दिनांक 15.10.2024 के अपराह्न 03:30 बजे से चुनाव प्रक्रिया समाप्ति होने तक निषेधाज्ञा रहेगा लागू*_ ◼️ *_आदेश का किसी भी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन किये जाने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।_* भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा विधान सभा आम निर्वाचन, 2024 की घोषणा दिनांक 15.10.2024 को कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के घोषणा के आलोक में द्वितीय चरण में…
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक नें प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग ले निर्वाचन के दायित्व को पूरी लगन एवं ईमानदारी से निर्वाहन करने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश निजाम खान। राष्ट्र संवाद सरायकेला: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपे्क्ष्य में जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है।इसके तहत विभिन्न कार्यों के संपादन के लिए एक ओर जहां विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों के संपादन के लिए प्रतिदिन उन टीमों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय सरायकेला सभगार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर…
डीसी के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन पेंटिंग, रंगोली, क्विज प्रतियोगिता आदि गतिविधियों के माध्यम से मतदान करने हेतु किया गया जागरूक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 16.10.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों/निकायों के विद्यालयों/महाविद्यालयों में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया। इस क्रम में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों पेंटिंग, खूबसूरत रंगोली, क्विज प्रतियोगिता आदि के माध्यम से “मेरा वोट मेरा हक”, “वोट करेगा जामताड़ा” आओ मतदान करें, “वोट…
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने से संबंधित बैठक संपन्न निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा आम चुनाव 2024 हेतु आदर्श आचार चुनाव संहिता के प्रभावी होने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने से संबंधित बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव संपन्न कराने…
विधानसभा आम चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित: उपायुक्त निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त की जा रही तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन, मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, सुरक्षा बलों के आवासन, रूट चार्ट एवं कम्युनिकेशन प्लान, पोस्टल बैलेट से मतदान सहित अन्य अहम बिंदुओं पर समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। _*आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी; कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी*_ बैठक…
टेल्को स्थित 22 फीट काली पूजा समिति ने किया भूमि सह खूंटी पूजन, कल से शुरु होगा पंडाल एवं 22 फीट ऊँची माँ काली की प्रतिमा जमशेदपुर: टेल्को में स्थित 22 फीट काली पूजा समिति ने आज वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के साथ भूमि सह खूंटी पूजन संपन्न किया। यह आयोजन न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध है। हर वर्ष दूर-दूर से भक्त माँ भद्रकाली के दर्शन के लिए यहां आते हैं। 2024 में यह काली पूजा आयोजन अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो इसे और भी खास बनाता…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी दूसरे चरण में संपन्न होंगे चुनाव; प्रशासनिक तैयारी पूरी; निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन तत्पर जिले के 5 लाख 62 हजार 281 मतदाता करेंगे विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध; मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की नहीं होगी असुविधा आज दिनांक 15.10.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के उपरांत विधानसभा…
उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश आज दिनांक 15.10.2024 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विगत बैठक में दिए गए निर्देश पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट…
