पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने का डीसी का निर्देश आज दिनांक 18.10.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी) कमेटी की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पेड न्यूज के मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। बैठक के दौरान समिति द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी हेतु 03 एलईडी टीवी के माध्यम से 09 कर्मियों को 24 घंटे शिफ्टवार लगाए जाने हेतु निर्णय लिया गया। इसके…
Author: Nizam Khan
राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी तीसरे स्थान पर निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में जामताड़ा आर के प्लस टू विद्यालय मिहिजाम की छात्रा ज्योति कुमारी ने अंडर 19 बालिका वर्ग में 3000 मीटर के वॉक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विदित हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 4 अक्टूबर से राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि ज्योति कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर…
परियोजना निदेशक जुगनू मिंज की अध्यक्षता में जिले के प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अनिवार्य सेवा के तहत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान सहित अन्य बिंदुओं पर हुई बैठक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: सूचना भवन जामताड़ा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वरीय पदाधिकारी मीडिया/एमसीएमसी कोषाग सह परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री जुगनू मिंज की अध्यक्षता में जिले के प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ अनिवार्य सेवा के तहत पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान सहित अन्य बिन्दुओं पर बैठक आहूत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक, आईटीडीए द्वारा सभी प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यों की समीक्षा हेतु हुई बैठक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्वीप के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यूनिक व इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को समझाने…
डीसी तथा एसपी ने विभिन्न मतदान केन्द्र का लिया जायजा, संबंधित पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) द्वारा जामताड़ा सदर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमलचातर, बड़जोरा एवं आसनचुआँ में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर में मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं शौचालय, बिजली, पेयजल, रैंप, साफ सफाई…
भाजपा के सैकड़ो पुराने दिग्गज कार्यकर्ताओं ने कहा अगर सत्यानंद झा बाटुल को टिकट नहीं मिला तो पार्टी से देंगे इस्तीफा ,इस्तीफा लेने के लिए पार्टी अला कमान रहे तैयार निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: विधानसभा में इस बार 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कहीं न कहीं खबर अच्छी नहीं बताई जा रही है।आपको बता दें नाला विधानसभा में विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय भाजपा कार्यकर्ता कन्फ्यूजन की स्थिति में है।भाजपा के कार्यकर्ता अपने दावेदार के लिए मैदान पर पार्टी के लिए काम भी नहीं कर पा रहे हैं ।आपको बता दें नाला विधानसभा से भाजपा…
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा विजया मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा बारीडीह स्थित कार्यालय मे विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या मे उनके समर्थक एवं क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे, बता दे विधायक सरयू राय हर वर्ष विजया दशमी के उपरांत विजया मिलन समारोह का आयोजन करते हैँ, वैसे इस आयोजन मे जमशेदपुर पूर्वी के कार्यकर्ताओं ने विधायक सरयू राय के पक्ष मे जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने को लेकर नरेबाज़ी भी की, वहीँ विधायक सरयू राय ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा…
जमशेदपुर महानगर मे बजरंगदल टोली मे बदलाव चंदन दास बने बजरंगदल महानगर संयोजक राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल झारखंड प्रांत की बैठक खूंटी के राजस्थान भवन में प्रारंभ हुई, बैठक का प्रारंभ मंचासिन अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, बैठक के उद्घाटन सत्र को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह पटना क्षेत्र पालक माननीय अम्बरीष सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन किसी घटना के प्रतिक्रिया में नहीं बना है, बल्कि हम हिन्दू जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठ एवं विश्व कल्याणार्थ अजेय हिन्दू शक्ति खड़ा करने के लिए अनवरत,…
“ईमानदारी और सेवा से अर्जित अद्भुत पूंजी: बच्चों और बहनों का स्नेह” “तीन-चार दिन अगर क्षेत्र में नहीं रहूं, तो क्षेत्र की सभी बहनें और बेटियां मुझे याद करने लगती हैं। घर की मांओं को परेशान कर देती हैं, और बेटियों का घर में रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। हमारी बहनें अपनी बेटियों को लेकर मुझसे मिलने चली आती हैं। मुझे देखते ही सारे बच्चे खुश हो जाते हैं। यह अद्भुत पूंजी है, जो मैंने अपने जीवन में कमाई है। दिन-रात ईमानदारी और सेवा का नतीजा है कि घर की नन्ही बिटिया भी मुझे याद करती है और…
अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) झारखण्ड, राँची ने ERSS, डायल 112 अंतर्गत किये जा रहे कार्यों एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की आज दिनांक 17.10. 2024 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से डा० संजय आनंदराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, राँची की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम् से एक बैठक आहुत की गई। इस बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तक० सेवायें, झारखण्ड तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ ERSS, Dial-112 के…
