स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम।
21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिगत दिनों बिष्टुपुर में पुलिस की लापरवाही के कारण जान गवाने वाले स्व .हिमांशु का विवाह एक वर्ष पूर्व मानगों के गुरुद्वारा रोड में रहने वाले गणेश सिंह उर्फ राजू सिंह की बेटी के साथ धूमधाम से हुआ था इस निर्मम हत्या से पूरा परिवार के साथ-साथ मोहल्ले के लोग सदमे में है रिचा के घर पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को रिचा के पिता जी ने फ़फक कर रोते हुए बताया कि मात्र 20 वर्ष की उम्र में अपनी बेटी की शादी स्व.हिमांशु के साथ किया था शादी के समय ही उन्हें पता था कि लड़का होनहार है और लड़की को आजीवन किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि जिस बेटी का वह विवाह करके सपना सजाए हुए हैं उस बेटी का मात्र 21 वर्ष की उम्र में उस पर विपदा का पहाड़ टूट पड़ेगा यह बात कहते हुए पूरा परिवार फफ़क कर रो पड़ा । विकास सिंह ने कहा रिचा के मायके में भी विगत चार दिनों से सभी लोग खाना पीना छोड़ दिये है पूरे घर में मातम पसरा हुआ है । बेटी के लिए सजाया हुआ सपना चूर-चूर हो गया । रिचा के पिताजी राजू सिंह ने कहा कि पूरा परिवार और मोहल्ले के लोग 3 जुलाई को होने वाली बंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे उनका बेटी का सुहाग वापस नहीं आ सकता लेकिन पुलिस के साथ साथ किसी अपराधी द्वारा किसी का परिवार अब न उजाडा जाए इसलिए वह लोग इस आंदोलन में साथ देंगे ।

