Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जमशेदपुर: सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष समेत सभी बीडीओ. सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।

    बैठक में क्रिटिकल बूथों को चिन्हित किये जाने, कल्स्टर से क्रिटिकल बूथों की दूरी, व्यय संवेदनशील पॉकेट, इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जांच रिपोर्ट समेत अन्य बिदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई । मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन एवं शैडो एरिया से संबंधित भी जानकारी ली गई । साथ ही 20 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से होम वोटिंग का आवेदन जमा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

    *दो स्थानों पर होगा डिस्पैच सेंटर, एक ही सेंटर में होगी रिसिविंग*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी मतदान केंद्रों में पानी, बिजली, पहुंच पथ, फर्नीचर, रैंप, शौचालय जैसे प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। सभी बूथों के रूट मैपिंग, पोलिंग पार्टी के ठहरने की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि वोटर्स के लिए सुविधा से संबंधित अद्यतन तैयारियों की भी समीक्षा की गई । इस दौरान बैठक में लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित तैयारियों के विषय में भी चर्चा की गई, ए.एम.एफ को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के जांच रिपोर्ट के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहा की प्राथमिक सुविधाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कम से कम क्लस्टर बनाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारकों को देखते हुए ही क्लस्टर का निर्माण किया जाए। क्लस्टर तभी बनाए जाएंगे जब मतदान केंद्रों में रुकने की सुविधा संभव न हो या उक्त क्षेत्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुकूल स्थिति में नहीं हो । क्लस्टर सिर्फ वैसे स्थानों पर बनेगा जिसके आगे पोलिंग पार्टी या वाहन नहीं जा सकेंगे । रूट प्लान में आवश्कयतानुसार छोटे और बड़े वाहनों से संबंधित विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर कॉपरेटिव कॉलेज तथा पोटका, घाटशिला एवं बहरागोड़ा के पोलिंग पार्टी का डिस्पैच सेंटर एल.बी.एस.एम कॉलेज करनडीह होगा। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉपरेटिव कॉलेज को रिसिविंग सेंटर बनाया गया है । कॉपरेटिव कॉलेज में मतगणना होगी ।

    *आकस्मिक स्थिति के लिए हेलिपैड चिन्हित कर कल्स्टर से करें टैंग*

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी को क्रिटिकल बूथ संबंधित रिपोर्ट समर्पित करने, साथ ही इसकी भी समीक्षा का निर्देश दिया गया कि कहां-कहां क्लस्टर की जरूरत है । आकस्मिक स्थिति में उपयोग के लिए हेलिपैड हेतु स्थल चिन्हित कर क्लस्टर से टैग किए जाने, सभी बूथ एवं क्ल्स्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से टैग करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी प्रकार से शराब, नगदी, उपहार, ड्रग्स आदि का उपयोग होता है तो कड़ी निगरानी रखें, सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका पर भी विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श आचार संहिता उल्लंघन: छोटा गोविंदपुर में शिलान्यास मामले पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, जाँच का आदेश
    Next Article गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा समिति का हुआ विस्तार, विद्या भूषण मिश्रा बने अध्यक्ष, सेवनिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर होंगे मुख्य संरक्षक ! नवयुवक चेतना मंच की माताएं और वृद्धाश्रम की महिलाएं करेंगी सामूहिक उद्घाटन

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.