Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट एवं सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

    आज दिनांक 15.10.2024 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विगत बैठक में दिए गए निर्देश पर हुई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिया साथ ही एमवी एक्ट के तहत सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है। ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है। लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने की दिशा में कार्रवाई करें साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों आदि को भी अवेयर करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया एवं कहा कि शिक्षकों को, अभिभावकों को भी अवेयर करें, उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें।

    वहीं बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधक बंफरों को, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है, उसे हटाने का निदेश दिया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला अंतर्गत गोविंदपुर साहेबगंज एडीबी रोड, मिहिजाम जामताड़ा दुमका पथ, नाला दुमका पथ पर संचालित होटलों/ढाबों में शराब बिक्री पर रोक हेतु नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान ईसीएल चितरा प्रबंधन अंतर्गत परिवहन में लगे सभी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टैप, हेड एंड रियर लाइट, फिटनेस, विजिबिलिटी के साथ प्रदर्शित होने वाले नंबर प्लेट, व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस आदि के जांच की समीक्षा की। वहीं कोयला ढुलाई में लगे जर्जर/अनफिट डम्फरों को सीज करने के लिए मोटर यान निरीक्षक को निर्देश दिया गया। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता लाने का निर्देश दिया।
    वहीं उन्होंने हिट एंड रन के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम उत्साहित है, झारखंड में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : डा.अजय
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.