जिला उद्यान कार्यालय जामताड़ा तत्वाधान अंतर्गत पर्वतीय दुर्गम संस्था रांची द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा सह जिला उद्यान पदाधिकारी जामताड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा किसानों को उद्यानिक फसलों की जानकारी एवं इसके देखभाल व रागों के बारे एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्नत तकनीक से सब्जी की खेती के बारे सभी को जानकारी दी गई। बिजमृत,जीवामृत, मिट्टी की चांच, खेतों में फसलों के बीच मलचिंग एवं ड्रिप से खेती करने के तरीके एवं इसके उपयोग से किसानों के फायदे के बारे में बताया गया।
Author: Nizam Khan
जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल औचक छापेमारी; छापेमारी के क्रम मिल को सील करने का निर्देश उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय निरीक्षण हेतु पहुंची राइस मिल; जांचोपरांत कार्रवाई हेतु दिए निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार आज दिनांक 17.12.2024 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राज शेखर के नेतृत्व में 03 सदस्यीय टीम के द्वारा पुलिस बल के साथ जिले के बेना स्थित रामेश्वरम राइस मिल में औचक छापेमारी किया गया। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी सह…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण), अधिनियम, 1989 अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 17.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण), अधिनियम, 1989 अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक आहूत की गई। आहूत बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं नियम के तहत प्राप्त कुल 4 मामलों को समिति के समक्ष विचार विमर्श के लिए रखा गया।…
प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित कोल्हान पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्र संवाद के संवाददाता जिया सिंह उज्जैन को भी किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित भव्य कोल्हान पत्रकार सम्मान समारोह में कोल्हान के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राष्ट्र संवाद की संवाददाता जिया सिंह को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उड़ीसा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिया सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने रिया सिंह के…
बालीगुमा निवासी अंकित कुमार पाण्डेय मामले की जांच करने पहुंचे पटमदा डीएसपी राष्ट्र संवाद संवाददाता – जमशेदपुर के बालीगुमा निवासी अंकित कुमार पाण्डेय पर विगत दिनों उनके पड़ोस मे रहने वाले व्यक्ति द्वारा उनके बच्चे के साथ गलत हरकत का मामला दर्ज करवाया था, जिसे अंकित ने सिरे से नकारते हुए इसे निराधार बताया, साथ ही उन्होंने मीडिया के समक्ष घटना के दिन का सीसीटिवी का फुटेज भी प्रस्तुत किया, वैसे सीसीटीवी फुटेज मे स्पस्ट नजर आ रहा है की पहले पड़ोस के कुछ बच्चे अंकित पर आलू फेंक रहे है और यह सिलसिला काफ़ी देर तक चला, इस दौरान…
केरला समाजम हिंदी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का समापन राष्ट्र संवाद संवाददाता केरला समागम हिंदी स्कूल में हिंदी दिवसीय युवा महोत्सव 17- 12- 24 (मंगलवार) को संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन एकल नृत्य और समूह नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें सब जूनियर जूनियर तथा सीनियर के बच्चों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित निर्णायकों का मन जीत लिया।इस प्रतियोगिता में निर्णायिका के रूप में श्रीमती ज्योत्स्ना सरकार जो मिसेज झारखंड रह चुकी है और वर्तमान में सनेफिया बायोटेक की डायरेक्टर हैं, उनके साथ दूसरे निर्णायक डॉक्टर सुनील दत्त…
मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में आज ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न; संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु दिए कई अहम दिशा निर्देश प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करें – माननीय मंत्री* सभी अधिकारी आम जानता से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दें, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके – माननीय मंत्री आज दिनांक 16.12.2024 को झारखंड के माननीय मंत्री ग्रामीण…
गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान रक्षार्थ कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी : गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान रक्षार्थ कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी बाजार में प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संविधान रक्षक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान के निर्माताओं में डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, डाॅ भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जगजीवन राम, डाॅ श्रीकृष्ण सिन्हा सहित 299 सदस्य थे।…
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म- काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ के तत्वावधान में सोमवार को अमरप्रीत सिंह काले द्वारा सुभाष आश्रम, सर्वोदय आश्रम, राजेन्द्र आश्रम, सरदार पटेल आश्रम, कस्तूरबा आश्रम (ए), कस्तूरबा आश्रम (बी), विवेकानंद आश्रम , शास्त्री आश्रम, प्रेम आश्रम, गांधी आश्रम, देवनगर, बाराद्वारी, भक्तिनगर, बर्मामाइंस सहित अन्य कई स्थानों पर जरुरतमंदों के बीच कंबल सेवा की । संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह सेवा कार्य कड़ाके की सर्दी में जरुरतमंद बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि हर…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत जिले में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालयों को फंक्शनल बनाने हेतु दिए गए निर्देश आज दिनांक 16.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में आईआरएडी, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआईडीएआइ, मोबाइल टॉवर, नेक्स्टजैन ई हॉस्पिटल, सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया। _*रिपोर्ट देने में न हो अनावश्यक विलंब; अधिकारी रखें ध्यान*_ बैठक के दौरान उन्होंने आईआरएडी पोर्टल पर दर्ज…
