राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा जुगसलाई मंडल में विशेष सदस्यता अभियान का सफल आयोजन भाजपा जुगसलाई मंडल के तहत गौशाला चौक पर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और वरिष्ठ नेता ललन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,…
Author: Nizam Khan
प्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की पहल पर जिला में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर में अवस्थित कंपनियों, खेल कॉम्प्लेक्स, कला-संस्कृति केन्द्र, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया । 14 स्कूलों के 420 बच्चों के अलग-अलग समूह ने जिले में अवस्थित कला-संस्कृति केन्द्र, खेल-कूद की समृद्ध परंपरा को जाना जहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन किए हैं, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली, तकनीकी…
गरीब और कमजोर के ऊपर शक्ति परीक्षण कर रहा है जिला प्रशासन – विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो लक्ष्मण नगर में मानगो के अंचलाधिकारी ने रोज कमाने खाने वाले लोगों को मकान तोड़ने की नोटिस दिया है दिए गए नोटिस में लिखा गया है कि 28 जनवरी तक अगर मकान खाली नहीं किया गया तो नोटिस दिए गए मकान को ढाह दिया जाएगा । लक्ष्मण नगर पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया की वे लोग रोज कमाने खाने वाले और लगभग 30 वर्षों से तिनका तिनका जोड़कर अपना आशियाना बना कर अपने परिवार…
उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कृषि विभाग (कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत किया गया। _*बारी बारी से विभिन्न बिंदुओं पर की गई समीक्षा*_ बैठक में एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, खरीफ फसल आच्छादन एवं बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, कृषक पाठशाला, चालू वित्तीय वर्ष में योजनावार प्राप्त आवंटन एवं व्यय प्रतिवेदन, उद्यान…
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने विशेष कैंप का किया आयोजन, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा सोमवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप सदस्यता अभियान के तहत विशेष कैम्प का आयोजन किया। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सागर राय के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प के माध्यम से 180 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया। वहीं, अभियान के क्रम में लोगों में उत्साह देखा गया, सभी ने स्वेक्षा से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त की।…
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अष्टोतर शत श्रीमद्भागवत कथा का षष्टम दिवस *श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह का साक्षी बन धन्य हुए श्रद्धालु* राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मलेन के तत्वाधान में प्रभु दयाल भालोटिया सभागार, धालभूम क्लब ग्राउंड में आयोजित अष्टोतर शत श्रीमद्भागवत कथा के षष्टम दिवस पर व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्री बांकेबिहारी गोस्वामी जी ने अपने विद्वतापूर्ण उद्बोधन में आज गोपी-उद्धव संवाद, सुदामा चरित्र एवं रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का मनोहर वर्णन किया. पिछले पांच दिनों की तरह आज भी प्रातःकाल 6 बजे से 125 पुरोहितों के द्वारा अपने अपने यजमानों के…
प्रकाशपर्व को इतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भगवान सिंह ने संगत का आभार प्रकट किया राष्ट्र संवाद संवाददाता सिखों के दसवीं पातशाही शाह-ए-शहंशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 358वें प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन में गुरु दर्शन को पहुंची संगत की रिकॉर्ड हाजरी देखकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अभिभूत होकर साध संगत का आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया है। मंगलवार को बयान जारी करते हुए सरदार भगवान सिंह ने कहा संगत की रिकॉर्ड हाजरी मे जमशेदपुर की सिख संगत समेत अन्य समुदाय के लोग भी शामिल…
श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण भगवान का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास उपस्थित रहे राष्ट्र संवाद संवाददाता विजया गार्डेन वारीडीह के क्लब के मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चरित्र चतुर्थ दिवस की शुरुआत आरती से हुई कथा के चतुर्थ दिवस में सैकड़ो लोगों ने महाराज जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया महाराज जी ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का का विस्तार पूर्वक वर्णन किया वृंदावन से पधारे महाराज के द्वारा बताया…
तेली साहू समाज के केंद्रीय महामंत्री बनने पर रामनरेश साहू का सी पी समिति मध्य विद्यालय के पदाधिकारियों ने किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता तेली साहू समाज के केंद्रीय महामंत्री बनने पर रामनरेश साहू का सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती के पदाधिकारियों ने किया स्वागत, ज्ञात हो कि रामनरेश साहू विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष भी है, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी क्षमता अनुसार भागदारी सुनिश्चित करते है इसी कारण से साहू समाज के लोगो ने पसन्द किया और रविवार को हुए चुनाव में इनको मत देकर विजयी बनाया गया, स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश…
आनंद मार्ग के सहयोग से मोतियाबिंद से पीड़ित 30 रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोनारी कबीर मंदिर सामुदायिक भवन में किया गया था जिसमें लगभग 160 लोगों ने अपने आंखों का जांच करवाया एवं 70 लोग मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका के ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए जिसमें 30 का आज ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया गया । कल बचे 40 रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। 9 जनवरी बृहस्पतिवार…
