Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र को मज़बूत करना है, भाजपा को मज़बूत करना ही होगा : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भाजपा जुगसलाई मंडल में विशेष सदस्यता अभियान का सफल आयोजन

    भाजपा जुगसलाई मंडल के तहत गौशाला चौक पर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और वरिष्ठ नेता ललन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास रखती है। इस अभियान का उद्देश्य हर वर्ग और हर व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को अपने पूरे सामर्थ्य और निष्ठा के साथ घर-घर संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए।”

    ललन चौहान ने कहा, “इस अभियान का लक्ष्य पुराने सदस्यों के साथ-साथ नए मतदाताओं को भी जोड़ना है। जब हर वर्ग से लोग भाजपा के साथ जुड़ेंगे, तभी यह अभियान सार्थक होगा।”

    जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि इस अभियान को जुगसलाई के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर चलाया जाएगा ताकि मंडल सदस्यता अभियान में शीर्ष स्थान हासिल कर सके।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल मोदी, प्रकाश जोशी, नागेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर दास, गणेश रविदास, पिंटू सैनी, उपेंद्र चतरथ, सुंदर गुप्ता, रविंद्र भाटिया, मनीष जोशी, सुनील साहू, विकास सिंह, अनूप खां, विकास महतो, रविशंकर तिवारी, अनिल शर्मा, जैकी सारस्वत, रितेश जैन, अनिल चौहान, सुनील सिंह, अनिल सेठ, रशपाल सैनी, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल के अंतर्गत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह जी की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी जी एवं वरिष्ठ नेता अभय सिंह , निर्भय सिंह जी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    विद्यालय विवाद की डीपीओ ने की जांच

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.