राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर आज जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से विभिन्न ऑटो डीलर्स के कर्मी सहित सड़क सुरक्षा टीम ने निकाली बाइक जागरूकता रैली निजाम खान राष्ट्र संवाद आज दिनांक 08.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अधिकारियों संग राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, जामताड़ा के सौजन्य से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने हेतु लोगों में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न ऑटो डीलर्स के ऑनर, कर्मी एवं चालक आदि के द्वारा अनुमंडल कार्यालय से समाहरणालय परिसर तक बाइक जागरूकता रैली निकाला गया, जो समाहरणालय…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश के आलोक में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ की कार्रवाई *छापेमारी में खान निरीक्षक ने अवैध तरीके से बालू ले जा रहे तीन वाहन को किया जप्त* *वाहन चालक,मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज* *तीन वाहनों में 2850 सीएफटी बालू का किया जा रहा था अवैध परिवहन* *जिले में नहीं होने दिया जाएगा अवैध कारोबार,आमजन भी करें सहयोग दें सूचना: आनंद कुमार,डीएमओ,दुमका* निजाम खान राष्ट्र संवाद उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बुधवार को…
झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिले के विभागीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई निजाम खान राष्ट्र संवाद झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिले के विभागीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के क्रम में माननीय मंत्री ने विभाग अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कहा कि राज्य से पलायन…
भजन में ही जीवन का सार होता है: कथावाचक राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पंचम दिवस कथा व्यास जी ने बताया कि भगवत कथा का श्रवण करने से जीवन मे सुख शांति का समावेश होता है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। जहां भी जिस समय भी श्रीमद् भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हो, इस अवसर को कभी भी नही छोड़ना चाहिए। भजन में ही जीवन का सार होता है। प्रारंभ में यजमान परिवार के द्वारा व्यास गादी की पूजा अर्चना की गई। कथा वाचक शास्त्री ने माता पिता की सेवा किए जाने का आवश्यक बताते…
वन नेशन वन इलेक्शन के साथ ही वन एजुकेशन भी होना चाहिए : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे देश में सबसे जरूरी है वन एजुकेशन की। क्या मोदी सरकार बता सकती है जिस राज्य सरकार का टर्म पूरा नहीं हुआ है उसे भंग कर दिया जाएगा फिर कैसे वन नेशन वन इलेक्शन देशभर में लागू हो पाएगा यह जवाब मोदी सरकार के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन का जुमला फेंका गया है। इससे लोकतंत्र कमजोर…
सर्वसम्मति से समर माजी बने नाला के उप-प्रमुख निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: नाला प्रखंड में लगभग 1 साल से उप प्रमुख पद रिक्त था जिसको लेकर आज उप- प्रमुख पद के लिए पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा उप चुनाव कराया गया। जिसमें सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पैकबोड़ पंचायत सचिव समर माजी को नाला प्रखंड के लिए उप प्रमुख पद के लिए सहमति दी। जिसको एसडीएम अनंत कुमार ने उप- प्रमुख पद के लिए प्रमाण पत्र दिया ।मौके पर टेसजोड़ीया पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली के अलावा अन्य पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।आपको बता दे…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न लंबित योजनाओं को जनवरी माह तक करें पूर्ण – उपायुक्त*_ आज दिनांक 08.01.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) अंतर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत 04 वित्तीय वर्षों के संचालित विभिन्न योजनाओं यथा अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेरा बंदी, आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र/धूमकुड़िया हाउस निर्माण, जाहेरस्थान घेराबंदी…
भाजपा सीतारामडेरा मंडल में सदस्यता अभियान हेतू भालूबासा चौक में लगाया कैंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए भालूबासा चौक में मेगा अभियान चलाया। जिसके माध्यम से काफी संख्या में आम लोगों,युवाओं महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बना कर दल में शामिल कराया, इस अवसर पर नए सदस्यों को भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के संयोजक पवन अग्रवाल और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए। मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह की मुख्य भूमिका रही। 22 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलने…
जय बापू जय भीम एवं जय संविधान अभियान” की तैयारी में जुटा कांग्रेस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के “जय बापू जय भीम एवं जय संविधान अभियान”*आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेलगाम में आयोजित अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर संपूर्ण राष्ट्र एवं सम्पूर्ण…
भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल के अंतर्गत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह जी की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रवासी श्री कुलवंत सिंह बंटी जी एवं वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह जी, श्री निर्भय सिंह जी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। साकची पूर्वी मंडल के हम सभी सदस्यों ने करीब 180 से 250 करीब लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान में आज प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य श्री हेमंत साहू जी, मंडल के सदस्यता प्रभारी कृष्णा शर्मा जी, अंकित मोदी, निर्मल…
