बंदगांव प्रखंड के पिछड़ेपन को करेंगे दूर: जोबा माझी -सिंदूरीबेड़ा में सांसद और विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने रविवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में लगभग दो किमी बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। यह सड़क बंदगांव प्रखंड के सिंदूरीबेड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम सियांकेल के चुटिया टोली से लतर टोला तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से बनेगी। इसके अलावा एक हजार फीट नाली का भी निर्माण किया जाएगा।…
Author: Nijam Khan
झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। रामगोपाल जेना चाईबासा – जिला पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित सर्किट हाउस परिसदन में जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें केंद्र के पदाधिकारी एवं जिले के सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो नए कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचारधारा को देखते हुए । कई झारखंड आंदोलनकारी, क्रांतिकारी, के साथ साथ जिले के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा। चाईबासा झारखंड जेनरल…
सीतारामडेरा, गोलमुरी एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्रों में विधायक निधि से स्वीकृत पांच योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास योजनाओं के शिलान्यास का क्रम रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में कुल पाँच विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएं विधायक निधि से स्वीकृत की गई हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय,…
पोटका के वन भूमि पर प्रतिदिन लाखों रुपए के लोहा पत्थर का हो रहा तस्करी, विभाग मौन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल काटा पंचायत के सहार जुड़ी में लोहा पत्थर का अवैध खनन व्यापक पैमाने पर हो रहा है। संबंधित पदाधिकारी मौन है। सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व की हानी हो रही है। ज्ञात हो कि ग्वाल काटा पंचायत के सहार जुड़ी में वन भूमि पर लोहा पत्थर का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। यहां पर दर्जनों की संख्या में लेबर खुलेआम लोहा पत्थर का खनन कर रहे है। यहां…
भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के जन्मदिन में शामिल हुए भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी सहित कई भोजपुरी के कलाकार राष्ट्र संवाद संवाददाता कल भोजपुरी की सुपरहिट गायिका,नायिका, स्वच्छ गायिकी की पर्याय जिन्होंने अपनी गायकी से देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी अपना लोहा मनवाया है वैसी कलाकार निशा उपाध्याय का बालाजी रिसॉर्ट मित्र मंडल क्लोनी अनीसाबाद पटना में धूम धाम से मनाया गया जिसमे जमशेदपुर से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सह सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी भी शामिल हुए और उन्हें सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।केक कटिंग कर…
ट्रैफ़िक समस्या को लेकर आजसू आंदोलन के लिए संकल्पित – कन्हैया सिँह राष्ट्र संवाद संवाददाता रविवार को संध्या 4 बजे कदमा स्थिति अजय सिँह बब्बू के आवासीय कार्यलय मे हुई ! बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कन्हैया सिँह ने कहा की आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ट्रैफ़िक समस्या मे सुधार को लेकर संकल्पित है इस गंभीर समस्या को लेकर आजसू पार्री ने आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर लिया है साथ ही पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अग्रसर है बैठक मे आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चन्द्रगुप्त सिँह ने कहा की शहर के यातायात पुलिस अपराधीयो…
मानगो गुरुद्वारा में 102 यूनिट रक्तदान कर मनाया खालसा सृजन दिहाड़ा, भगवान सिंह ने 21वीं बार रक्तदान कर किया प्रेरित राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री गुरु सिंह सभा, मानगो गुरुद्वारा में 326वें खालसा सृजना दिवस बैसाखी को समर्पित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया। रविवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान कर संगत को प्रेरित किया। श्री गुरु सिंह सभा, मानगो गुरुद्वारा में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में सिख समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने शिविर में…
‘काव्य कलश सह माखनलाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांकृत्यायन जयंती आयोजित’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय माखनलाल चतुर्वेदी एवं राहुल सांकृत्यायन जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद ने किया । मौके पर संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी मुख्य रुप से मंचासीन रहे । दीप प्रज्वलन…
12 लाख 59 लाख से बने दो पी. सी. सी. पथों का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता चाण्डिल प्रखंड अन्तर्गत पंचायत भादुडीह में विधायक सविता महतो द्वारा 12 लाख 59 लाख लगभग की लागत से बनी 900 फिट पी.सी सी पथ का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़कर किया . भादुडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़ालाखा में श्री दसमत मुर्मू के घर से श्री रुपेश सोरेन के घर की और 450 फ़ीट पी०सी०सी पथ एवं गांव मानिकुई में450 पी.सी. सी सहित दोनों पथ का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर किया.मौके पर माननीय विधायक सविता महतो ने कहा पथ बन जाने…
घाट शिला विस स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला स्थित आनंदित होटल में भारतीय जनता पार्टी की घाटशिला विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी लखन मार्डी , पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू , जिला पार्षद सुभाष सिंह , जिला पार्षद देवयानी मुर्मू , जिला पार्षद करण सिंह , जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला महामंत्री हराधना सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्या तिवारी ने किया।…