Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    उप नगर आयुक्त पानी के एक-एक बूंद का हिसाब रखें-सरयू राय
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो पेयजल परियोजना से पीने के पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण पर रोक लगाई जाएगी और सभी क्षेत्रों में समान रुप से पेयजल का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए मानगो पेयजल परियोजना के परिचालन में लंबे समय से चली आ रही त्रुटियों को दूर किया जाएगा। यह सहमति बुधवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में विधायक सरयू राय के साथ हुई बैठक में बनी। इस बैठक में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त भी दूरभाष के माध्यम से शामिल हुए। बैठक के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा आदित्यपुर में स्थापित पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया। नदी से पानी खींचने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इसे साफ करने के उपरांत पेयजल की संभावित अशुद्धियों के बारे में प्रयोगशाला जांच के आंकड़ों का भी निरीक्षण किया गया। यह पाया गया कि आपूर्ति किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता संतोषजनक है। बैठक में हुई विस्तृत चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि मानगो के सभी क्षेत्रों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से समान रुप से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण कई ऐसे इलाके हैं, जहां पाइप लाइन बिछी तो है लेकिन पेयजल नहीं जा रहा है। कई इलाकों में 10 से 15 मिनट के लिए ही पानी आता है।

    बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि मानगो पेयजल परियोजना का सही तरीके से परिचालन नहीं होने के कारण लंबे समय से कई प्रकार की खामियां चली आ रही हैं, जिनका दुष्प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होने के रुप में दिखाई पड़ रहा है। इसे दूर करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मानगो पेयजल परियोजना के आरंभिक ड्राइंग डिजाइन में परिवर्तन की सहमति बनी।
    कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मोटर खरीदने के लिए निविदा निकाल दी गई है। उन्होंने श्री कृष्ण कुमार से पेयजल के एक-एक बूंद का हिसाब रखने को कहा। इस बैठक में कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, पवन सिंह, संतोष भगत और पिंटू सिंह मौजूद थे।

    न्यायपूर्ण वितरण होगा पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची
    Next Article युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    Related Posts

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.