Author: Nizam Khan

हिंदू नव वर्ष 2025 में कई कमिटियों के गठन के साथ, तीसरी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न देवघर: हिंदू नव वर्ष 2025 की आयोजन समिति द्वारा कल दिनांक 06/ 03/ 2025 को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजीव रंजन के कार्यालय में तीसरी बैठक आहूत की गई | बैठक की अध्यक्षता, समिति के अध्यक्ष कन्हैया झा ने की l बैठक में हिंदू नव वर्ष 2025 को कैसे भव्यता प्रदान की जाए, इस पर काफी चर्चा के बाद, कई बिंदुओं पर समिति के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज कीl बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु अलग-अलग कमिटीयों…

Read More

रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद पोस्टर का हुआ विमोचन  देवघर : विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में भाग लेने के लिए    पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 मार्च 2025 है। भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 24 फरवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यक्रम में अधिकतम 150 प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 9 मार्च तक  भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा।  स्क्रीनिंग कमेटी 150 वीडियो का चयन करेगी। इसके बाद महाविद्यालय में चयनित प्रतिभागियों को अपने विचार रखने…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की प्रगति में महिलाओं की देन पर विचार रखेंगी महिलाएँ, होंगी सम्मानित देवघर। इस वर्ष महिला दिवस का थीम है- सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण। इस वर्ष की थीम ऐसी कार्रवाई का आह्वान करती है जो सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर प्रदान कर सके और एक नारीवादी भविष्य हो जहाँ कोई भी पीछे न छूटे। इस दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य अगली पीढ़ी – युवाओं, विशेष रूप से युवा महिलाओं और किशोरियों को स्थायी परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में सशक्त बनाना है। स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा…

Read More

देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा ने अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन कर किया विरोध मार्च देवघर: कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई देवघर के छात्र नेता रवि वर्मा के नेतृत्व में देवघर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री भगवान सिंह मेवाड़ा पर भोपाल में नाबालिग आदिवासी लड़की से रेप के लगे आरोप में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही जी का पुतला दहन कर विरोध मार्च एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा किया गया।पुतला दहन के दौरान देवघर जिले के छात्र नेता रवि वर्मा ने कहा कि इस मामले में आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत…

Read More

मध्य विद्यालय सादीपुर के सहायक शिक्षिका को डीएसई ने सेवा निवृत शिक्षिका से 24 घंटा के अंदर प्रभार लेने का दिया आदेश । रानीश्वर ,दुमका : जिला शिक्षा अधीक्षक ने अपने कार्यालय के पत्रांक 409 दिनांक 4 मार्च 2025 निर्गत कर मध्य विद्यालय सादीपुर के सहायक शिक्षिका सुभ्रा मजूमदार के 24 घंटा के अंदर सेवा निवृत प्रभारी प्रधान अध्यापिका मिताली चटर्जी से प्रभार लेने का आदेश दिया हैं ।डीएसई ने पत्र में लिखा हैं कि श्रीमती चटर्जी 31 जनवरी को सेवा निवृत हुई हैं ।पूर्व में उसी समय सुभ्रा को प्रभार लेने का आदेश दिया था, पर उसने आज तक…

Read More

प्रखंड सभागार में हुई जनता दरबार , 24 लोगों ने दिया आबेदन । फोटो ,रानीश्वर दुमका । जिला प्रशासन के आदेशानुसार शुक्रवार एवं मंगलवार सप्ताह में दो दिन प्रखंड स्तर पर यहां जनता दरबार आयोजित हो रही हैं । शुक्रवार यहां प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा एवं अंचल अधिकारी संदा नुसरत की उपस्थिति में जनता दरबार हुई हैं ।जनता दरबार मे 24 लोगों का आवेदन पत्र प्राप्त हुई हैं । लाभुक चंद्राणी दे, शैलेन दास ,अमल कुमार दासगुप्त एवं सुचित्रा दास के द्वारा आबेदन के साथ लालकार्ड सरेंडर किया हैं । तीन लाभुकों के…

Read More

जामताड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के जसायडीह पलाश जंगल में छापेमारी, लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश संवाददाता/जामताड़ा साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक तक फैला हुआ था, जहां ये ऑनलाइन ठगी कर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में छापेमारी,…

Read More

14 साल के मासूम ने किया 27 पारा कुरान पाक हिफ्ज मां बाप का नाम रोशन किया गांव मोहल्ला में खूब हो रहा मासूम का चर्चा। संवाददाता/नारायणपुर जामताड़ा जिले के ईदगाह टोला महतोडीह निवासी निसार मिर्जा उर्फ नौशाद के 14 वर्षीय मासूम बेटे ने कम उम्र और कम समय में 27 पारा कुरान पाक हिफ्ज कर लिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मदरसा दारुल इरफान हेठटोला कोरीडीह वन के उस्ताद हाजी मौलाना अब्दुल रजाक मिस्बाही के मार्गदर्शन और निगरानी में मासूम ने 27 पारा कुरान पाक मुंहजबानी याद कर रिश्तेदार और मोहल्ला के लिए वह मिसाल बनी। मासूम का चर्चा गांव मोहल्ला…

Read More

उच्च न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा में लंबित वादों की हुई समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में माननीय व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा एवं माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची द्वारा अपराधिक वादों में पारित दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्ध आदेश मामले की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक एवं राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय झारखंड, रांची/माननीय व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा में लंबित वादों यथा कंटेंप्ट केस, रिप्रेजेंटेशन मैटर, रिट वादों से संबंधित विभाग/कार्यालय वार समीक्षा किया। उपायुक्त ने लंबित वादों के निष्पादन…

Read More

एक्ट के प्रभावी अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया जरूरी दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सम्पन्न उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) रूल्स 2013 के तहत गठित जिला निबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिले में उक्त के तहत निबंधित संस्थानों के संदर्भ में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी प्राईवेट अस्पतालों एवं क्लीनिकों का सी०ई०ए० के तहत जाँच कर वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत करायेंगे। वहीं उपायुक्त ने…

Read More