उपायुक्त की अध्यक्षता में ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला केंद्रीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी को आगामी पर्व त्योहारों ईद उल फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं जिलेवासियों से…
Author: Nizam Khan
विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद जनता के बीच लौटे विधायक संजीव सरदार *जनता दरबार में सुनी क्षेत्र के आमजनों की समस्याएं, किया ऑन स्पॉट समाधान* जमशेदपुर : षष्ठम झारखंड विधानसभा का द्वितीय (बजट) सत्र की समाप्ति के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार पुनः अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जुट गए हैं। शनिवार को उन्होंने तुरामडीह कार्यालय में जनता दरबार लगाया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया और शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। *हर हाल में जनता के बीच रहते हैं…
राणा सांगा पर गलतबयानी से समाज में विभाजन: धीरेंद्र सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता राणा सांगा पर गलतबयानी से समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है देश की राजनीति में हलचल के बीच करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र सिंह ने राष्ट्र संवाद से बातचीत करते हुए उक्त बातें कही है उन्होंने कहा कि 21 मार्च को समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा दी गई एक टिप्पणी से हर वर्ग का लोग आहत है उन्होंने राणा सांगा को गद्दार कहा था। इस बयान ने न केवल राजनीतिक हलकों में बवाल मचाया, बल्कि समाज के विभिन्न हिस्सों…
वास्तु विहार के कार्यक्रम में मनोज तिवारी होंगे शामिल राष्ट्र संवाद सं रांची: 31 मार्च 2025 को झारखंड के धरती रांची पर दिल्ली के सांसद सह, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी वास्तु विहार के प्रोग्राम में होंगे समिल इस अवसर पर, श्री तिवारी नए तकनीक से , विकसित आधुनिक कंक्रीट बिल्डिंग जो आधुनिक मजबूती एवं भूकंप प्रतिरोध है उसका बुकरू फेज 5 पर सभी के सामने प्रदर्शन एवं लोकार्पण करेंगे , इसी दिन हर दाग स्थित फेस दो पर संध्या में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है , झारखंड के धरती जमशेदपुर से शुरू हुआ वस्तुु विहार का प्रोजेक्ट…
मोदी व नीतीश ने देश को कर दिया बर्बाद : सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। इन दिनों जो देश का माहौल है उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार है । युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं। देश की बर्बादी के लिए मोदी और नीतीश जिम्मेदार है। देश में एक तरफ बेरोजगारी महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ने युवाओं को बाबर और औरंगज़ेब और धर्म के नाम पर हवा दे रहे हैं और देश में नफरत का वातावरण पैदा कर दिया है। मोदी सरकार को समर्थन दे रहे जदयू…
‘अशेष रचित भोर गढ़ता संवाद लोकार्पित’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ का एक साक्षात्कार ‘भोर गढ़ता सम्वाद ‘ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता टाटा मोटर्स के पूर्व उपमहाप्रबंधक डाॅ० चन्देश्वर खाँ तथा संचालन साहित्य समिति के दिव्येन्दु त्रिपाठी ने की । मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर पूर्व की माननीया विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक (इ.आर.सी) उपस्थित रहे । जबकि मुख्य वक्ता के रुप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ०…
सोनारी पुलिस का कमाल, केस खत्म 15 महीने बाद गवाह को सम्मन का तमीला *जमशेदपुर* *सोनारी पुलिस ने सेशन ट्रायल के एक मामले में गवाह को सम्मन का तमीला 15 महीने बाद करवाया है, जबकि सेशन सुनवाई कर रही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एसीजेएम) के न्यायालय में केस खत्म हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनारी थाना प्रभारी को जीआर संख्या 267/2021 तथा सेशन ट्रायल संख्या एसटी 503/2022 के गवाह चिरंजीव कुमार दत्ता निवासी ई109, सोनारी को पेश करने का सम्मन 28 नवंबर 2023 को जारी किया गया। साथ ही पुलिस को आदेश दिया गया कि 18 दिसंबर 2023…
आकांक्षी जिला कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला प्रशासन एवं पिरामल फाउंडेशन द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पंचायतों को सक्षम बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं पंचायती राज प्रक्षेत्रों में संचालित योजनाओं के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन कैनेलाइट होटल, साक्ची में किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान शामिल हुए । पोटका, मुसाबनी, पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के मुखियागण ने इस कार्यशाला में शिरकत की । कार्यशाला के माध्यम…
जुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जुम्मा तुल विदा के अवसर पर अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अमेंडमेंट बिल का शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि वक्फ अमेंडमेंट बिल बलपूर्वक पास करा कर केंद्र सरकार मुस्लिम अल्पसंख्यको की जमीन और संपत्ति को हड़प्पना चाहती है और उन्हें आर्थिक रूप से दिव्यांग और कमजोर बनाना चाहती है जो गैर संवैधानिक है और किसी भी दृष्टिकोण से तर्क संगत…
श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा *30 मार्च से 7 अप्रैल तक धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन* राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा के तत्वाधान में रामनवमी महोत्सव 2025 के आयोजन संबंधित प्रेस कांफ्रेंस को लेकर जंबू अखाड़ा प्रांगण में अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, चैती छठ, सरहुल एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देकर कहा कि जंबू अखाड़ा समिति द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 30 मार्च, रविवार से लेकर 7 अप्रैल…
