Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आकांक्षी जिला कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जिला प्रशासन एवं पिरामल फाउंडेशन द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पंचायतों को सक्षम बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं पंचायती राज प्रक्षेत्रों में संचालित योजनाओं के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन कैनेलाइट होटल, साक्ची में किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान शामिल हुए । पोटका, मुसाबनी, पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के मुखियागण ने इस कार्यशाला में शिरकत की । कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित मुखियागण को जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं पंचायती राज के बीच समन्वय बनाकर किस प्रकार पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास किया जा सकता है तथा इसमें मुखियागण की क्या भूमिका एवं जिम्मेदारी होगी ।

    उप विकास आयुक्त ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मुखियागण के इच्छुक होने के बावजूद कई बार जानकारी के अभाव में सही योजनाओं का चयन पंचायत क्षेत्र के लिए नहीं हो पाता है। उन्होने कहा कि जिन्हें योजना का लाभ मिलना है उनका भी जागरूक होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी सुविधा कैसे मिले जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके इस दिशा में योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जाना आवश्यक है । मुखियागण से यह अपेक्षित है कि ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए योजनाओं के चयन में जिला प्रशासन का सहयोग करें । आपके पंचायत क्षेत्र में जो भी सरकारी परिसंपत्ति है उनके संचालन के लिए स्वयं आगे आएं, कुछ प्रस्ताव, विचार, सुझाव जरूर दें ताकि पंचायतों में मूलभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं पंचायती राज के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो सके ।

    कार्यशाला को एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ ए मित्रा, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार व अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मुखियागण की भूमिका को रेखांकित किया तथा कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण या पंचायती राज के क्षेत्र में पंचायतों का समुचित विकास तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर स्थानीय नेतृत्व की इसमें सक्रिय भागीदारी हो। मुखिया, ग्राम स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समुदाय को शिक्षित करने तथा पंचायतों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनों से जुड़ी कई समस्याओं का निराकरण पंचायत स्तर पर किया जा सकता है। मौके पर मुखियागण से भी उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान का प्रयास किया गया।

    इस कार्यशाला में एमओआईसी, बीईईओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड स्वास्थ्य मैनेजर, बीपीएम, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर पंचायती राज, पिरामल फाउंडेशन से दिवाकर शर्मा, अभिषेक झा, शशि भूषण व अन्य उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध
    Next Article सोनारी पुलिस का कमाल, केस खत्म 15 महीने बाद गवाह को सम्मन का तमीला

    Related Posts

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    June 10, 2026

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    June 10, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1.25 लाख घूस लेते मुखिया रंगे हाथ गिरफ्तारः निगरानी विभाग की कार्रवाई, समस्तीपुर में शिक्षक से मांगे थे 5 लाख रुपये

    गिरिडीह तीन मासूम बेटियों की हत्या से दहला तुरुकडीहा, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

    भारतीय लोकतंत्र: कलम बनाम लाठी की दिशा में बढ़ता समाज

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर गरमाया सियासी संग्राम

    मोहन भागवत का सवाल: क्या भारत विश्वगुरु बनने को तैयार?

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने दिवंगत पत्रकार मृत्युंजय सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को संबल और बेटी के भविष्य को संवारने का संकल्प

    मोदी युग के बारह वर्ष: भारत का विकास और वैश्विक उदय

    21 जून को होगी NEET (UG)-2026 परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने चलाया सेवा, स्वच्छता और विकास अभियान

    धालभूमगढ़ में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, संगठन मजबूती और मतदाता जागरूकता पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.