Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने जुम्मा तुल विदा के अवसर पर अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अमेंडमेंट बिल का शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध दर्ज कराया।
    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि वक्फ अमेंडमेंट बिल बलपूर्वक पास करा कर केंद्र सरकार मुस्लिम अल्पसंख्यको की जमीन और संपत्ति को हड़प्पना चाहती है और उन्हें आर्थिक रूप से दिव्यांग और कमजोर बनाना चाहती है जो गैर संवैधानिक है और किसी भी दृष्टिकोण से तर्क संगत नहीं है। इसलिए हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार मुस्लिम वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल को तत्काल प्रभाव से वापस ले।
    रियाजुद्दीन खाने आगे कहा कि यह बड़ा हास्यास्पद लगता है कि एक तरफ तो यह मोदी सरकार मुस्लिम अल्पसंख्यकों की वक्फ की संपत्ति को मुसलमान से छीनने की साजिश कर रही है वहीं दूसरी तरफ सौगात ए मोदी रूपी ईद गिफ्ट का लॉलीपॉप देकर उन्हें छलने का काम कर रही है इससे मुसलमान को सावधान रहने की जरूरत है। यह तो वही बात है की मुंह में राम बगल में छुरी। मुसलमानों को को ऐसे राजनीतिक सौगात मोदी ईद किट का बहिष्कार करना चाहिए।
    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल वापस नहीं लेती है तब तक हम मुसलमान इस तरह का सौगाते ईद किट नहीं लेंगे।हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अगर मुसलमान से इतनी ही मोहब्बत और हमदर्दी है तो पहले वह वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल को वापस ले लें तब हम लोग उनकी सौगात को स्वीकार करेंगे अन्यथा नहीं, यही हम लोगों का निर्णय है। अफसोस तो तब होता है अभी-अभी कुछ दिन पहले हमारे बहुत संख्यक भाइयों का सबसे बड़ा होली का त्योहार संपन्न हुआ लेकिन तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं। द्वारा पवित्र होली पर्व के अवसर पर हिंदू भाइयों के लिए कोई सौगात और उपहार देने का काम नहीं किया और अब मुसलमान के लिए ईद पर उपहार दे रहे हैं यह दोहरा मापदंड है जो हमें पसंद नहीं है। सरकार राज धर्म का पालन करें और सभी धर्मावलंबियों के लिए समान नीति अपनाए और दोहरी नीति से बचे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा
    Next Article आकांक्षी जिला कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय मुखिया कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.