*किसानों को अब नहीं बीज- खाद और तकनीकी तरीके से फसल उत्पादन की चिंता, क्योंकि जेटीडीएस दे रही किसानों को यह सारी सुविधा…..* जामताड़ा जिले में जेटीडीएस के द्वारा जामताड़ा और फतेहपुर के गावों को मिलाकर 79 गांव में 8000 एकड़ के जमीन में किसानों के द्वारा रबी फसल- सरसों ,आलू ,गेहूं ,मसूर , सब्जी आदि की खेती की जा रही है। किसान भाई- बहन खुश हैं क्योंकि हर लाभुक को डेढ़ एकड़ जमीन तक की खेती के लिए जेटीडीएस के द्वारा बेहतर बीज एवं खाद उपलब्ध कराई जा रही है। 30 गांव में लाभुकों को कुछ जमीनों के लिए…
Author: Nizam Khan
*★ सभी अधिकारी और कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें। कार्य के दौरान सेवा भावना को सबसे उपर रखें–हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री* *★चाईबासा की घटना पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान — हुई तुरत कार्रवाई- दोषी हुए निलम्बित* ======================= *आज समाचार पत्र में एक अनाथ बच्चे को भोजन में केवल भात दिए जाने के समाचार पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने चाईबासा के उपायुक्त को मामले की जांच करने और दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया। मुख्यमंत्री की पहल पर उपायुक्त ने स्वयं अस्पताल जाकर पूरे मामले की जांच की। बच्चे को केवल भात परोसे जाने और सब्जी…
प्रेस विज्ञप्ति-05/01/2020 एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा के तहत बयान जारी कर पारा शिक्षकों के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष श्री निलाम्बर मंडल ने कहा सर्व प्रथम नव वर्ष मे माननीय मुख्यमन्त्री हेमन्त सोरेन को मोर्चा कीओर से बधाई देता हूँ पारा शिक्षको बकाया मानदेय भुगतान की शुरूवात हो गई है जब तक सभी पारा शिक्षको को स्थायीकरण वेतनमान की प्रक्रिया शुरू नही होती है निरन्तर ससमय मानदेय भुगतान होगा. आगे पारा शिक्षको आनुुरूप कार्य होगा पूर्ण विश्वास है .कोई भी पारा शिक्षक नही हटेगा एन सी लगे पारा शिक्षको का भी भुगतान होगा . आप्रशिक्षत शिक्षक साथियो…
बिक्रमपुर-कालीपाथर तक 4 किमी सड़क जर्जर बागडेहरी/जामताड़ा: बिक्रमपुर हिंगलो नदी स्थित पुल से कालीपाथर के चंदोपाड़ा मोड़ तक सड़क बदहाली का आंसू बहा रहा है।सड़क की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है।यह सड़क मुख्य सड़क है।थाना मुख्यालय,प्रखंड मुख्यालय,काॅलेज,विद्यालय,हटिया,आस्पाताल जाने के लिये यह मुख्य मार्ग है।झारखंड-पश्चिम बंगाल का व्यापार करने का यह मुख्य मार्ग है।सड़क पर बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है।सड़क पर बड़े-बड़े,नुकीले-नुकीले पत्थर निकल आया है।सड़क पर वाहन पार करना तो दूर की बात है पैदल चलना भी मुश्किल है।वाहन चालकों में हमेशा टायर पंचर होने का डर सताने लगता है।दिन के उजाले में भी राहगीर घायल हो जाते है।थोड़ा अंधेरा…
प्रशासन ने किया अलाव की व्यावस्था बागडेहरी/जामताड़ा: बीते वर्ष 2019 के 20 दिसंबर से लगभग काफी ठंड बढ़ जाने से लोगों को मोटे कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है।वहीं बूंदा बूंदी व कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोहरे की वजह से लोगों की फसल बर्बाद होने की कगार पर भी है। किसान वर्ग चिंतित नजर भी आ रहे हैं। एक ओर जहां लोग ठंड से काफी परेशान है वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा लगातार चाक चौराहों पर, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। बताते चलें उपायुक्त गणेश…
चौधरडीह-मुड़ाबेड़िया तक 10 किमी सड़क निर्माण की उठी मांग बागडेहरी/जामताड़ा: विकास से कोषों दूर है छोलाबेड़िया के ग्रामीण।छोलाबेड़िया में लगभग 200 घर है।आजादी के 72 वर्ष पूर्ण हो गये।पर अभी तक गांव को किसी भी मुख्य सड़क से जोड़ा नहीं गया है।बताते चले चौधरडीह मोड़ से पश्चिम बंगाल से सटा मुड़ाबेड़िया तक मुख्य सड़क लगभग 10 किलोमीटर सड़क का अभी तक निर्माण नहीं हो हका है।पूरा सड़क पथरीला हो गया है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे तथा नुकीले-नुकीले पत्थर निकल आये है।सड़क के जर्जर रहने से चौधरडीह,सिकंदरपुर,बागडेहरी,काठीजोड़ीया,छोलाबेड़िया,मुड़ाबेड़िया,बिक्रमपुर सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को प्रभावित होना पड़ता है।सड़क इतना जर्जर अवस्था में है…
पशुओं का टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04-01-2020 को प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी जामताड़ा डॉ प्रेम चंद साव द्वारा श्रीमती पार्वती सोरेन के सहयोग से कित्ताजोर ग्राम में 140 पशुओं के एफएमडी बीमारी का टीकाकरण किया गया एवं सभी पशुपालकों से गाय को कृत्रिम गर्भाधान कराने की सलाह दिया गया। बताया गया कि कृत्रिम गर्भाधान कराने से उत्तम नस्ल के बाछीं उत्पन्न होता है, जिसमे दूध उत्पादन का उत्तम क्षमता में काफी बढ़ोतरी होती जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। उत्पन्न बाछा भी शक्तिशाली होता है। कार्यक्रम में लखिरंजन सोरेन, परिमल मरांडी,…
आज दिनांक 04.01.2020 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री नितीश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने सदर अस्पताल, जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन वार्डों, एक्सरे रूम आदि का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की तथा इसमें अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज व उनके परिजन ईलाज के लिए आते हैं, अगर अस्पताल में साफ-सफाई आदि का समुचित प्रबंध नहीं होगा तो कैसे चलेगा? ऐसी व्यवस्था में तो मरीज के साथ उनके परिजन…
*आज दिनांक 4 जनवरी 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने सदर अस्पताल जामताड़ा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जामताड़ा के सौजन्य से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल।* साथ ही बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रखंडों, नगर पंचायत जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम में कंबल का वितरण किया जा रहा है एवं अलाव की व्यवस्था की गई है। जामताड़ा जिला में जिला प्रशासन की और से बढ़ते ठंड को देखते हुए विभिन्न इलाके में लगातार कंबल का वितरण और अलाव की व्यवस्था की जा रही…
-ः प्रकाशनार्थ:- दिनांक, 03.01.2019 केबुल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केबुल मजदूरों ने जमशेदुपर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय के समक्ष अपनी समस्यायों को रखा और केबुल कम्पनी को मजदूर हित में चालु करने के लिए पहल करने का आग्रह किया। उनकी बातों को सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने आश्चर्य किया कि केबुल कम्पनी को विगत 20 वर्षों से चलाने की कोई कोशिश क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केबुल कम्पनी को पूरी तरह बंद कर देने की साजिश हो रही है। कम्पनी कानून के अंतर्गत यह मामला एनसीएलटी के पास है, इसमें सरकार…
