Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल मजदूरों ने जमशेदुपर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय के समक्ष अपनी समस्यायों को रखा
    Breaking News झारखंड

    केबुल मजदूरों ने जमशेदुपर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय के समक्ष अपनी समस्यायों को रखा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    -ः प्रकाशनार्थ:-
    दिनांक, 03.01.2019

    केबुल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केबुल मजदूरों ने जमशेदुपर पूर्वी से नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय के समक्ष अपनी समस्यायों को रखा और केबुल कम्पनी को मजदूर हित में चालु करने के लिए पहल करने का आग्रह किया। उनकी बातों को सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने आश्चर्य किया कि केबुल कम्पनी को विगत 20 वर्षों से चलाने की कोई कोशिश क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केबुल कम्पनी को पूरी तरह बंद कर देने की साजिश हो रही है।

    कम्पनी कानून के अंतर्गत यह मामला एनसीएलटी के पास है, इसमें सरकार भी एक पक्षकार है। परंतु सरकार की ओर से मामले का निपटारा करने के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व केबुल कम्पनी को नीलाम करा कर कम्पनी की संपत्तियों को हड़पना चाहते हैं। इसलिए यह मामला केबुल कम्पनी कानून के अंतर्गत ही नहीं बल्कि भारतीय दंड संहिता के प्रसंगिक प्रावधानों के अनुरूप भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने केबुल मजदूरों को आश्वस्त किया कि वे कानूनी परामर्श लेकर तय करेंगे कि केबुल कम्पनी की संपत्ति हड़पने वालों के विरूद्ध राज्य की सरकार सक्रिय हो और आवश्यक लगने पर इस मामल की जाँच एवं कारवाई के लिए सीबीआई को सौंपा जाय और गंभीर धोकाधड़ी अन्वेषण संगठन से जाँचोपरांत कारवाई करने की माँग की जाय।
    मजदूरों द्वारा यह बताये जाने पर कि एनसीएलटी द्वारा किसी व्यक्ति को केबुल कम्पनी की देखरेख करने का जिम्मा सौंपे जाने के बाद भी कम्पनी के मंहगी सम्पत्तियों की चोरी हो रही है और इन चोरों को सफेद पोश नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। सरयू राय ने आगे उन्हें बताया कि वे जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक से कहेंगे कि कल केबुल कम्पनी मुख्यालय में आग लगने की जाँच के साथ ही केबुल कम्पनी के समानों की चोरी की जाँच भी करायी जाय।

    उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि वे सरकार को एनसीएलटी में मजदूरों का पक्ष रखने के लिए तैयार करेंगे। सरकार और टाटा स्टील के बीच इस मामले में एक बैठक करने की पहल करेंगे और भविष्य निधि से मजदूरों का हक दिलाने की पहल की मांग करेंगे। इसके साथ ही कम्पनी काननू की आड़ में जिन लोगों द्वारा केबुल कम्पनी की सम्पत्तियों को हड़पने में लगी है इस साजिश में उन्हें सफल नहीं होने देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोषियों के खिलाफ उपायुक्त ने थाना प्रभारी को दिया सख्त कारवाई करने का आदेश
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.