Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परियोजना निदेशक आईटीडीए ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    परियोजना निदेशक आईटीडीए ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 04.01.2020 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री नितीश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) ने सदर अस्पताल, जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन वार्डों, एक्सरे रूम आदि का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की तथा इसमें अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज व उनके परिजन ईलाज के लिए आते हैं, अगर अस्पताल में साफ-सफाई आदि का समुचित प्रबंध नहीं होगा तो कैसे चलेगा? ऐसी व्यवस्था में तो मरीज के साथ उनके परिजन भी बीमार हो सकते हैं।

    उन्होंने नियमित रूप से साफ-सफाई करने व मरीजों को दिये जाने वाले खाना-पीना भी उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। इस पर विशेष ध्यान दें।

    परियोजना निदेशक ने अस्पताल के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम के बारे में जाना, इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के छत पर पहुंचे, जहां यत्र-तत्र स्थिति में कूड़ा-कचड़ा फेंका हुआ पड़ा मिला तथा पूरे अस्पताल में सप्लाई होने वाले पानी के पाईप लाईन पर कई जगह से रिसाव हो रहा था। इस पर उन्होंने प्लंबर से पूरे पाईपलाईन को छत से सटा हुआ है, को थोड़ा उपर करने को कहा जिससे कि उसके नीचे से पानी का बहाव न हो। जिसको लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के जेई को इस संदर्भ में जांच करने रिर्पोट सबमिट करने का निदेश दिया। छत पर जलजमाव नहीं होगा तो पानी रिसाव की समस्या भी समाप्त हो जायेगी।

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ चंद्रशेखर आजाद, सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौके पर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने मरीज व जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
    Next Article 140 पशुओं के एफएमडी बीमारी का टीकाकरण किया गया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.