*बुजुर्गो और महिलाओं के बीच सेवा करेगी शोभा सहाय ट्रस्ट- जय प्रकाश सिंह* आज दिनांक 1 जुलाई 2020 दिन बुधवार को शोभा सहाय ट्रस्ट का उदघाटन आशीर्वाद भवन(वृद्धा आश्रम) में किया गया,मौके पर केक कटिंग ,शोभा सहाय का टी शर्ट और तश्वीर का अनावरण किया गया,जिसका मुख्य उधेश्य समाज मे बुजुर्गो की सेवा,महिलाओ की सेवा ,गरीब मजलूम,या असाध्य रोगों से ग्रसित है उनका इलाज कराने का कार्य शोभा सहाय ट्रस्ट के द्वारा किया जायेगा, उद्धघाटन समारोह में बतौर अतिथि श्री जय प्रकाश जी उर्फ छुटकू जी ने बताया कि ऐसे समाजिक संगठनों का जरूरत है जो समाज के प्रति अपनी…
Author: Nizam Khan
कुंडहित (जामताड़ा): इन दिनों कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में लोगों में पीएम आवास को लेकर खलबली मची जैसी मामला सामने देखने को मिल रहा है।मालूम हो कि जियो टैग में वैसे लोगों का जियो टैग हुआ है जिनका पूर्व में पीएम आवास बन चुका है,जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है ,एक परिवार में तीन तीन चार जियो टैग हुआ है।वहीं अयोग्य लोगों को भी पीएम आवास के जियो टैग की बातें सामने आ रही है।प्रखंड क्षेत्र के कुछ योग्य लोग जिनको आवास मिलना चाहिए वैसे लोगों का जियो टैग नहीं हुआ है मामले को लेकर कुंडहित प्रमुख रोबोनी मुर्मू,कुंडहित जिप सदस्य…
नारायणपुर(जामताड़ा): नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के पाण्डेयडीह मोड़ के समीप (रामनगर) में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे देवघर जिला के चित्तरा थाना क्षेत्र अन्तर्ग कटहरा ग्राम निवासी अरुण कुमार राय(58 वर्ष) पिता सर्वगीय द्वारिका प्रसाद राय अपनी पत्नी सरोज देवी (52वर्ष ) के साथ धनबाद जिला के टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया से अपने सम्बंधियों के यहां से मारुति सुजुकी डिजायर वाहन संख्या जेएच 10 बीयू 3785 से अपने घर वापस जा रहे थे कि…
निजाम खान की रिपोर्ट साहेबगंज: साहेबगंज सदर प्रखंड ग्राम डीहारी निवासी गलवान घाटी में शहीद हुए माँ भारती के सपूत कुंदन ओझा के मंगलवार को श्राद्ध कर्म के अवसर पर राजमहल विधायक शामिल हुए। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। विधायक शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें कहा आपके सेवा में मै हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने ने कहा कुंदन ने राष्ट्रहित में जिस दिलेरी के साथ शहीद हुए हैं उनके शहादत को समाज हमेशा याद रखेगी। 
निजाम खान की रिपोर्ट राजमहल । राजमहल विधायक अनंत ओझा ने प्रखंड क्षेत्र के मुकीमपुर पंचायत के शोभापुर में हो रहे गंगा कटाव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया ।गांव के अर्जुन मंडल सहित प्रभावित परिवारों से जानकारी ली । प्रभावित क्षेत्र से लौटने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ,मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह व प्रधान सचिव जल संसाधन को अलग अलग पत्र लिखकर राजमहल प्रखंड के पंचायत मुकीमपुर से सैदपुर तक गंगा कटाव रोकने हेतु कटाव रोधी कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की ।विधायक अनंत ओझा ने बताया कि विगत वर्षों में इस…
केबल कंपनी की सुरक्षा और चोरी रोकने को भाजपाईयों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन केबल कंपनी में दिनों दिन चोरी की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से चिंतित भाजपाईयों ने जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में बुधवार को जिला पदाधिकारियों ने केबल कंपनी में चोरी की घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर करते हुए अविलंब पुलिस चौकसी बढ़ाने की माँग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन घटनाओं के पीछे केबल कंपनी प्रबंधन और प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रतिफ़ल करार दिया। कहा कि उक्त कंपनी लगभग दो दशकों से अधिक समय से…
निजाम खान *मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड भू संपदा नियामक प्राधिकार, रेरा के पोर्टल का ऑनलाइन उदघाटन किया* ================== *पोर्टल के जरिए रियल इस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स के रजिस्ट्रेशन में आसानी हो जाएगी* ================= *रियल इस्टेट से जुड़े मामलों के निपटारे में पारदर्शिता के साथ तेजी भी आएगी* ================ *बिल्डर्स और कस्टमर्स के बीच विवादों की मॉनिटरिंग करना भी काफीआसान हो जाएगा* =============== मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड भू संपदा नियामक प्राधिकार , रेरा के पोर्टल का ऑनलाइन उदघाटन किया l रेरा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पोर्टल के जरिए रियल…
निजाम खान *भारत मे ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री बैरी ओ फॉरेल ने आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से ऑनलाइन संवाद किया l ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने झारखंड में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, खनन समेत विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई l उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की काफी संभावनाएं हैं और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों की टीम यहां कार्य करने की इच्छुक है l मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर से कहा कि झारखंड खनिज संपदा के मामले में काफी भरा पूरा राज्य है एवं कोयला और लौह अयस्क के खनन के लिए जाना…
निजाम खान *प्रखंड- घाटशिला* *वरीय पदाधिकारी घाटशिला- सह- अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) श्री नन्द किशोर लाल द्वारा आज घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बाघुरीया पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारी द्वारा बाघुरिया पंचायत के सुनील सोरेन, भागवत सोरेन एवं प्रेमचंद सोरेन के 1-1 एकड़ जमीन पर मिश्रित बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित रोजगार सेवक को अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन एवम् योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में प्रखंड विकास…
निजाम खान पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर प्रखंड घाटशिला वरीय पदाधिकारी घाटशिला सह अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) श्री नंद किशोर लाल द्वारा बागोरिया पंचायत के केसरपुर में कोविड-19 के मद्देनजर बनाये गए चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक उपकरण की जांच की गई यथा *मास्क*, *सैनिटाइजर* *थर्मल स्कैनर* *प्रवासियों का ऑनलाइन एंट्री* इसके अलावा सभी प्रवासियों के होम क्वारेंटीन के संबंध में आवश्यक दिश-निर्देश प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्कैनिंग के साथ-साथ ऑनलाइन एंट्री करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
