निजाम खान की रिपोर्ट
साहेबगंज: साहेबगंज सदर प्रखंड ग्राम डीहारी निवासी गलवान घाटी में शहीद हुए माँ भारती के सपूत कुंदन ओझा के मंगलवार को श्राद्ध कर्म के अवसर पर राजमहल विधायक शामिल हुए। उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधायक शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें कहा आपके सेवा में मै हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने ने कहा कुंदन ने राष्ट्रहित में जिस दिलेरी के साथ शहीद हुए हैं उनके शहादत को समाज हमेशा याद रखेगी।


