निजाम खान की रिपोर्ट
राजमहल । राजमहल विधायक अनंत ओझा ने प्रखंड क्षेत्र के मुकीमपुर पंचायत के शोभापुर में हो रहे गंगा कटाव से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया ।गांव के अर्जुन मंडल सहित प्रभावित परिवारों से जानकारी ली । प्रभावित क्षेत्र से लौटने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ,मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह व प्रधान सचिव जल संसाधन को अलग अलग पत्र लिखकर राजमहल प्रखंड के पंचायत मुकीमपुर से सैदपुर तक गंगा कटाव रोकने हेतु कटाव रोधी कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की ।विधायक अनंत ओझा ने बताया कि विगत वर्षों में इस दिशा में प्रयास के कारण राजमहल विधानसभा क्षेत्र के 83 किलोमीटर के गंगा तट में करोड़ो की लागत से कई स्थानों पर कटाव रोधी कार्य पूर्ण हुआ है ।वहाँ कटाव लगभग रुका है ।उपरोक्त स्थल पर कार्य शीघ्र शुरू नही करने से नेशनल हाइवे पर भी कटाव का दबाव बढ़ेगा ।उन्होंने कहा कि विधानसभा के संपन्न बजट सत्र में भी इस मामले को उठाया था ।उपरोक्त स्थान के अतिरिक्त साहेबगज प्रखंड के गोपालपुर दियारा ,रामपुर दियारा ,कारगिल दियारा एवं उधवा प्रखंड के श्रीघर दियारा व प्राणपुर दियारा के पास भी कटाव रोधी कार्य शुरू करने की मांग की ।इस पत्र की प्रति जिले के उपायुक्त वरुण रंजन को भेजी है।प्रभावित क्षेत्र के स्थल निरीक्षण में भाजपा के राजेश मंडल ,विन्देश्वरी यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे ।

