कुंडहित (जामताड़ा): इन दिनों कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में लोगों में पीएम आवास को लेकर खलबली मची जैसी मामला सामने देखने को मिल रहा है।मालूम हो कि जियो टैग में वैसे लोगों का जियो टैग हुआ है जिनका पूर्व में पीएम आवास बन चुका है,जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है ,एक परिवार में तीन तीन चार जियो टैग हुआ है।वहीं अयोग्य लोगों को भी पीएम आवास के जियो टैग की बातें सामने आ रही है।प्रखंड क्षेत्र के कुछ योग्य लोग जिनको आवास मिलना चाहिए वैसे लोगों का जियो टैग नहीं हुआ है मामले को लेकर कुंडहित प्रमुख रोबोनी मुर्मू,कुंडहित जिप सदस्य भजहरि मंडल, सुभद्रा बावरी ने अंचलाधिकारी गिरीवर मिंज को मौखिक रूप से कहा इस पर पदाधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि योग्य लोगों को ही पीएम आवास मिले। अयोग्य लोगों का पीएम आवास ना मिले । इस मौके पर झामुमो के कुंडहित प्रखंड सचिव सह समाजसेवी मनोरंजन सिंह भी मौजूद थे।इस पर अंचलाधिकारी गिरवर मिंज ने कहा कि जो योग्य लोगों का जियो टैग नहीं हुआ है वैसे योग्य लोगों का जियो टैग होगा ।जहां तक बात रही कि जिनका पूर्व में पीएम आवास बन चुका है, अयोग्य है, जिनकी शादी नहीं हुई है वैसे लोगों का अगर जियो टैग हुआ है तो इसके लिए ग्राम सभा होगी। ग्रामसभा के माध्यम से ही ऐसे लोगों की छंटनी की जाएगी।

