असहाय लोगों के सेवा में अर्पण का कार्य अनुकरणीय- काले *अर्पण ने आज दो परिवारों में की राशन सेवा* शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने अपने सेवा कार्य को जारी रखते हुए आज दो जरुरतमंद परिवारों में बेटी की शादी हेतु सहयोग स्वरुप राशन सामग्री उपलब्ध कराई । अर्पण संस्था के संरक्षक भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा की अर्पण संस्था के अध्यक्ष , सभी सदस्य एवं सभी सुभचिंतकों। द्वारा लगातार समाज के जरूरतमंदों के लिये चलाये जा रहे सेवा के कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाये वह कम है, काले ने कहा की…
Author: Nizam Khan
कुंडहित/जामताड़ा: राष्ट्र संवाद की खबर का हुआ असर ,ध्वस्त सड़क की हुई मरम्मतिकरण| बताते चलें बीते दिनों राष्ट्र संवाद में मुड़ाबेढ़िया पंचायत अंतर्गत सिकंदरपुर-चुहादाहा के बीच बने ध्वस्त पीसीसी सड़क की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था |खबर के असर से ध्वस्त सड़क की मरम्मतिकरण हो गई | गौरतलब है कि पीसीसी सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों के बाद ही ध्वस्त हो गया था |मरम्मतिकरण होने से राहगीरों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करने से निजात मिला| बता दे यह सड़क मुख्य सड़क है| इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों का परिचालन होता…
*मृतक ऋचा अग्रवाल के विषय में अग्रवाल सम्मेलन ने लिया संज्ञान* स्थानीय अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव संदीप मुरारका ने संबंधित जानकारियाँ एकत्रित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती ऋचा अग्रवाल चक्रधरपुर की रहने वाली हैं। इनके पति ‘जावेद खान’ मर्डर केस में राँची जेल में बंद हैं। ऋचा का कहना था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था, इसे एक माह तक नशे के इंजेक्शन दिए जाते रहे, जिससे उसकी मानसिक हालत खराब हो गई। ये केस चांडिल थाना में दर्ज है़। केस संख्या 41/2021 दिनांक 4.03.2021 उसके पेट में…
वफा की उम्मीद जिन्हें होगी होगी, हमें देखना है कि तू बेवफा कहां तक – कुणाल ● पारा टीचरों को वेतनमान का सब्जबाग दिखाकर वादे से मुकरने वाली सरकार पर भड़के कुणाल, कहा चेत जाए सरकार, वादा पूरा करे नहीं तो आंदोलन झेले वेतनमान और स्थाईकरण के लिए सालों से संघर्षरत पारा टीचरों को सरकार ने पहले वेतनमान का वादा किया और अब ठेंगा दिखा दिया है जिसका भाजपा ने पुरज़ोर विरोध करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रेस वक्तव्य के माध्यम से हेमंत सरकार से पूछा है कि जब राज्य सरकार…
प्रेस-विज्ञप्ति: केबुल टाउन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गयी श्रद्धांजलि, किया वीरता का गुणगान। जमशेदपुर। देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अफसरों के निधन पर हर ओर शोक की लहर है। रविवार को गोलमुरी अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र के दुर्गापूजा मैदान में पूर्व सैनिकों एवं स्थानीय निवासियों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने जनरल बिपिन रावत की जीवनी और उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने कई…
आज 12 दिसंबर 2021 एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा की जिला स्तरीय बैठक पर्यटन स्थल पर्वत विहार जामताड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह एवं जिला सचिव सकील उजमा ने की बैठक में सभी पारा शिक्षकों ने एकरूपता के साथ स्थायीकरण वेतनमान बिहार मॉडल निमित्त नियमावली जोर देते हुए सरकार को 29 दिसंबर तक लागू करने की बात कही ।29 दिसंबर को फूल माला के साथ सभी पारा शिक्षक गण रांची पहुंचेंगे। सरकार वेतनमान स्थायीकरण करण निमित्त नियमावली देती है। तो जय जय जयकार होगा…
दिव्य काशी, भव्य काशी अभियान के तहत सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में की गई साफ-सफाई । कुण्डहित( जामताड़ा):रविवार को दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के तहत मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में कुंडहित मंडल प्रभारी राजू राय नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया । वही मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई किया। भाजपा नेता बाबन नायक ने कहा 13 दिसंबर को प्रस्तावित दिव्य काशी, भव्य काशी अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि दिव्य काशी, भव्य काशी के आयोजन के दौरान पीएम नरेंद्र…
गोविंदपुर राम मंदिर मैं झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में गोविंदपुर राम मंदिर कमेटी की सहयोग से मंदिर के केंपस में आज सुबह करीब 10:00 बजे मार्शल आर्ट्स की टीम एवं उनके कोचों के साथ क्लासेस का किया गया डेमोंसट्रेशन के साथ उद्घाटन मंदिर कमेटी के कई लोग और गोविंदपुर के कई स्कूल के शिक्षक टीचर मौजूद थे झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के जनरल सेक्रेटरी मास्टर सुनील कुमार प्रसाद का कहना है गोविंदपुर के बच्चों और महिलाओं और लड़कियों के लिए एक अच्छा मार्शल आर्ट्स का ब्रांच स्टार्ट किया गया है राम मंदिर कैंपस में जिसमें सप्ताह…
बागडेहरी मंडल के कार्यसमिति की हुई बैठक। कुंडहित (जामताड़ा): रविवार को प्रखंड सिकंदरपुर स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी बागडेहरी मंडल के कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बागडेहरी मंडल अध्यक्ष बनमाली मंडल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल तथा प्रदेश नेत्री बीथिक झा उपस्थिति थी ।बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के साथ की गई। बैठक के दौरान संगठन मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए बुथ कमेटी बनाने की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। संगठन के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही…
विधान सभाध्यक्ष ने कब्रिस्तान घेराबंदी का किया शिलान्यास। कुण्डहित (जामताड़ा): रविवार को विधान सभा अध्यक्ष माननीय रबिन्द्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा कुंडहित प्रखंड के चुहादहा गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी का विधिवत रूप से फीता काटकर शिलान्यास किया। वहीं चुहादहा गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी के शिलान्यास करने के दौरान कहा कि अपने विधान सभा क्षेत्र के हर मुस्लिम गांव के कब्रिस्तान की घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए जहां कब्रिस्तान घेराबंदी नही है, वहां की सूची बनाकर अल्पसंख्यक मंत्री के पास भेजा गया है। कोई भी गांव खाली नही होगा। सभी गांव के कब्रिस्तान की घेराबंदी की जाएगी। कहा कि राज्य…
