लायंस क्लब भारत ने केक काटकर मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 11 अक्टूबर: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने साकची स्थित कार्यालय में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन अशाके खंडेवाल, विशिष्ट अतिथि जोन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह और लायन सुचित्रा रूंगटा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अमिताभ बच्चन को भारतीय संस्कृति और अनुशासन का प्रतीक बताते हुए उनके संघर्ष व समर्पण की सराहना की। क्लब की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने कहा…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) पी एंड एम मॉल गेट संख्या 1 के समीप नया पार्किंग स्थल विकसित — मुख्य सड़क को किया जाएगा “नो पार्किंग जोन” घोषित उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निदेशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं मुख्य मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पी एंड एम मॉल गेट संख्या 1 के समीप नया पार्किंग स्थल विकसित किया जा रहा है, जिससे मॉल के सामने मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस…
सारंडा जंगल में नक्सली आईईडी ब्लास्ट : असम के सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद, दो जवान घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गए, जबकि इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और एएसआई रामकृष्ण गगराई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकली…
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 11 अक्टूबर — घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर में की गई। प्रशिक्षण का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने किया और प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और सजगता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान दल लोकतंत्र की रीढ़ हैं और निष्पक्ष मतदान का दायित्व उन्हीं पर निर्भर करता है। प्रशिक्षण में…
जमशेदपुर में खुला हैक्सायर इंफ्रा का पहला ब्रांच, एक ही छत के नीचे मिलेगा कंस्ट्रक्शन का पूरा समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी के सामने हैक्सायर इंफ्रा का पहला ब्रांच खुला। झारखंड मूल की यह पैन इंडिया कंपनी देशभर में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराती है। कंपनी ग्राहकों को बिल्डिंग मटेरियल से लेकर इलेक्ट्रीकल, प्लंबिंग और इंटीरियर डिजाइन तक की पूरी सेवा देती है। ब्रांच का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने किया। मौके पर कंपनी के सीईओ रंजीत पाठक, ब्रांच हेड प्रियरंजन सिंह (सोनू) और…
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में दिवाली मेला : स्थानीय कामगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में स्थानीय कामगार महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चैंबर भवन में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के “लोकल फ़ॉर वोकल” के सपने को साकार करना और महिलाओं को अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना…
जोहार झारखण्ड श्रमिक संघ ने टाटा स्टील के पावर हॉउस गेट 3 के सामने धरना दिया। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले शनिवार को जुगसलाई स्थित टाटा स्टील पावर हाउस गेट के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया। इस आंदोलन का उद्देश्य मेसर्स टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के साथ किए जा रहे अन्याय, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम बकाया भुगतान में देरी, तथा गेट पास ब्लॉक जैसी श्रमिक…
शाईना को दिया गया व्हील चेयर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नंबर 20, मानगो की निवासी शाईना परवीन को व्हील चेयर दिया गया। शाईना ने इसके लिए विधायक सरयू राय का आभार जताया है। इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, मंजू सिंह पवन सिंह, संतोष भगत, श्याम सिंह, हेमंत पाठक आदि मौजूद रहे।
जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को जेपी जयंती पर शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह संकोसाई, मानगो स्थित जेपी स्कूल में जय प्रकाश नारायण जी की जयंती में तो शामिल हुए ही, मानगो में ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वह जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि 1974 में जब देश में भ्रष्टाचार और…
पार्षद डॉ कविता परमार ने सांसद और रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता बागबेड़ा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने वॉयरलेस मैदान में बने अटल पार्क में दो high mask light के साथ साथ सौंदर्यीकरण के लिए सांसद विद्युत वरण महतो और दक्षिण पूर्व रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अटल पार्क के लिए सांसद और रेल महाप्रबंधक को धन्यवाद देते हुए जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों महिलाएं टहलने आती हैं। अंधेरे के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है इसलिए अतिशीघ्र लाइट की व्यवस्था की…
